मंदसौर। सावन के अंतिम सोमवार को भगवान पशुपतिनाथ की राजसी शाही सवारी के साथ मंदसौर मानो शिवमय हो उठा। भगवान पशुपतिनाथ नगर भ्रमण पर निकले तो शहर की सड़कों पर आस्था, उल्लास और उत्साह का ऐसा संगम देखने को मिला कि हर तरफ सिर्फ हर-हर महादेव और जय पशुपतिनाथ के […]

देवास। जेम्स एकेडमी, इटावा में आयोजित ‘मेरे गणेश, मिट्टी के गणेश’ कार्यशाला में नगर की विभिन्न महिला संगठनों की प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक मिट्टी से गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग में 7वीं रैंक प्राप्त कर टोंकखुर्द, देवास की एसडीएम ऋतु […]

रीवा, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने आदतन अपराधी देवेन्द्र तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम जोन्हा को एक वर्ष के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए हैं. आदतन अपराधी को रीवा, मऊगंज, सीधी, सतना, मैहर और सिंगरौली जिले की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष के लिए […]

​पारा (झाबुआ). क्षेत्र के धार्मिक उत्साह और अटूट शिव भक्ति का एक अनोखा उदाहरण देखने को मिला है। पारा नगर के 5 शिवभक्त युवाओं ने एक अद्भुत सामूहिक संकल्प के साथ उज्जैन से पैदल कांवड़ यात्रा पूरी कर नगर के प्राचीन शिव मंदिरों में पवित्र शिप्रा जल से जलाभिषेक किया। […]

पेटलावद। नगर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावों के बीच सामने आई ये तस्वीरें नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर तीखा सवाल खड़ा करती हैं। नगर के आसपास कचरा निस्तारण स्थल कचरे के ढेर में तब्दील नजर आ रहा है। चारों तरफ प्लास्टिक, पॉलिथीन, कपड़े और अन्य कचरा […]

मऊगंज, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा मेहताब सिंह गुर्जर ने नईगढ़ी जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम पंचायत मुडिला के तत्कालीन सचिव तथा वर्तमान ग्राम पंचायत सचिव बंधवा भाईवाट सुरेश कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिये हैं. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत नईगढ़ी नियत […]

इंदौर। फर्स्ट एसी में सफर, लेकिन रात में चूहे का आतंक चंडीगढ़ से इंदौर आ रही ऊना-इंदौर एक्सप्रेस के एच 1 कोच में 78 वर्षीय यात्री एचपी करण की सोते समय चूहे ने उनकी नाक कुतर दी। हैरानी की बात यह है कि परिजनों ने सफर शुरू होते ही कोच […]

ग्वालियर। करहिया थाना क्षेत्र के ग्राम रिछारी कला निवासी 25 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक दो दिन से लापता था, जिसका शव आज सोमवार शाम करीब 4 बजे पार्वती नदी के खरेरी घाट पर मिला है। जानकारी के अनुसार ललित रावत पुत्र गजेंद्र रावत […]

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में हाईकोर्ट के आदेश के तहत 19 स्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण, सातवां वेतनमान लागू करने और पूर्व में सौंपे गए 24 सूत्रीय मांगों के ज्ञापन पर अमल की मांग को लेकर तीन कर्मचारी संघों ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन के पहले दिन सोमवार को […]

ग्वालियर। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिव भक्त मंडल, सुदामा पुरी मुरार के तत्वावधान में बाबा महाकाल की सवारी नगर भ्रमण पर निकली, इस दौरान बाबा की पालकी का जगह- जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भक्त बाबा के जयकारे लगाते हुये चल रहे थे, वहीं पालकी यात्रा […]