पारा के 5 युवाओं का अद्भुत संकल्प:  170 किलोमीटर उज्जैन से 51 लीटर पवित्र शिप्रा जल पैदल लाकर प्राचीन श्री शंकर मंदिर में किया जलाभिषेक

​पारा (झाबुआ). क्षेत्र के धार्मिक उत्साह और अटूट शिव भक्ति का एक अनोखा उदाहरण देखने को मिला है। पारा नगर के 5 शिवभक्त युवाओं ने एक अद्भुत सामूहिक संकल्प के साथ उज्जैन से पैदल कांवड़ यात्रा पूरी कर नगर के प्राचीन शिव मंदिरों में पवित्र शिप्रा जल से जलाभिषेक किया।

​यह कांवड़ यात्रा 17 अगस्त को धर्मनगरी उज्जैन से प्रारंभ हुई थी। भीषण गर्मी और कठिन पैदल मार्ग की परवाह किए बिना कांवडि़ए लगातार चलते हुए 24 अगस्त को पारा पहुंचे। इस यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि युवाओं ने एक ही भव्य कांवड़ में आठ कलशों के भीतर 51 लीटर पवित्र शिप्रा जल भरकर बारी-बारी से उठाकर यह पूरी यात्रा तय की।

​इन युवाओं ने संभाली कांवड़ यात्रा की कमान:

​यशराज चौहान

​बंटी चौहान

​मनीष चौहान

​प्रवीण चौहान

​करण सिंगाड़

​कई मंदिरों में चढ़ाया जल:

24 अगस्त को पारा पहुंचने पर कांवडिय़ों का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात युवाओं ने पारा के प्राचीन श्री शंकर मंदिर, वखतपुरा स्थित शिव मंदिर और धांधलपुरा शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का 51 लीटर शिप्रा जल से विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक किया और क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

​युवाओं के इस कठिन परिश्रम और भक्ति भाव की पूरे नगर व आसपास के क्षेत्रों में सराहना हो रही है।

Next Post

कलेक्टर ने आदतन अपराधी को एक वर्ष के लिए किया जिला बदर

Mon Aug 24 , 2026
रीवा, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने आदतन अपराधी देवेन्द्र तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम जोन्हा को एक वर्ष के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए हैं. आदतन अपराधी को रीवा, मऊगंज, सीधी, सतना, मैहर और सिंगरौली जिले की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष के लिए […]

You May Like