नयी दिल्ली, 25 जनवरी (वार्ता) केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मार्क्सवादी नेता वी.एस. अच्युतानंदन तथा जाने-माने फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से अलंकृत करने के लिए चुना गया है। इनके अलावा तीन और हस्तियों को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया जायेगा। […]

गुवाहाटी, 25 जनवरी (वार्ता) जयप्रीत बुमराह (तीन विकेट), रवि बिश्नोई और हार्दिक पंड्या (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने रविवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को नौ विकेट पर 153 के स्कोर पर रोक दिया। आज यहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का […]

नयी दिल्ली 25 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें गणतंत्र की पूर्वसंध्या पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में किसानों को देश का मेरूदंड बताया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि किसानों के परिश्रम ने ही भारत को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाया है, जिससे देश आज कृषि उत्पादों का […]

नयी दिल्ली, 25 जनवरी (वार्ता) पूर्व भारतीय डेविस कप कप्तान और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण के लिए चुना गया है जबकि 2024 में टी-20 विश्वकप जीतने वाले कप्तान रोहित शर्मा को पद्मश्री देने की घोषणा की गयी है। आज […]

गुवाहाटी 25 जनवरी (वार्ता) भारत ने रविवार को टॉस जीतकर तीसरे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि विकेट अच्छी है और […]

दमिश्क, 25 जनवरी (वार्ता) सीरिया ने उत्तर पूर्वी हिस्से में तनाव जारी रहने के बीच शनिवार को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के बंदियों को सीरिया से इराक भेजने में मदद के लिये कुर्द बलों के साथ संघर्ष विराम 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। सीरियाई रक्षा प्राधिकरण ने एक बयान […]

ओडिया फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकार अभिजीत मजूमदार का 54 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और भुवनेश्वर एम्स में उनका इलाज चल रहा था। ओडिया फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने संगीतकार और म्यूजिक डायरेक्टर अभिजीत मजूमदार का रविवार को निधन हो गया। वह […]

मेलबर्न, 25 जनवरी (वार्ता) दुनिया के नंबर 1 कार्लोस अल्काराज और महिला नंबर एक आर्यना सबालेंका ने रविवार को चौथे दौर में जीत हासिल कर ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया। अल्काराज ने 19वीं सीड टॉमी पॉल को आराम से हराया। छह बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन […]

बीसीसीआई 2025-26 सीजन से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में A-प्लस कैटेगरी खत्म करने की तैयारी में है। यह फैसला विराट और रोहित जैसे सीनियर खिलाड़ियों की बदलती भूमिकाओं को देखते हुए लिया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अपने खिलाड़ियों के सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ढांचे में बड़ा बदलाव करने की […]

कल्याणी, 25 जनवरी (वार्ता) मोहम्मद शमी (पांच विकेट) और मुकेश कुमार (दो विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बंगाल ने रविवार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मुकाबले में सर्विसेज को पारी और 46 रनों से शिकस्त दी। आज यहां सर्विसेज ने आठ विकेट पर 231 रनों से आगे खेलना […]