नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को यहां से हटाकर लद्दाख भेजे जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि श्री सक्सेना बड़े बे-आबरू होकर लद्दाख गये हैं। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को यहां जारी एक […]

नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने पश्चिम एशिया में जारी संकट को देखते हुए 31 मार्च तक की यात्रा के टिकट रद्द कराने पर कोई शुल्क नहीं लेने की घोषणा की है। एयरलाइंस ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वह पश्चिम एशिया […]

नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) ने फिनलैंड की अग्रणी फूड कंपनी फेजर के साथ एक समझौते की घोषणा की है। आरसीपीएल ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस समझौते के तहत फेजर भारतीय ग्राहकों के लिए प्रीमियम चॉकलेट और कन्फेक्शनरी उत्पाद पेश […]

नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल अंबानी और रिलायंस पावर से जुड़े ठिकानों तथा कंपनियों पर शुक्रवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए ) से संबंधित मामले में छापे मारे हैं। श्री अंबानी से संबंधित यह एक नया मामला है जिसे ईडी ने हाल ही में […]

चंडीगढ़, 06 मार्च (वार्ता) केन्द्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार को कांग्रेस द्वारा विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण का बहिर्गमन करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह राज्यपाल का अपमान है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने आज जो उदाहरण पेश किया है, उसकी जितनी […]

नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर अमेरिकी दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जिम्मेदार राष्ट्र के रूप में भारत ने अपने फैसले हमेशा खुद लिए हैं लेकिन इधर जिस तरह से अमेरिका के […]

इंडियन वेल्स, (कैलिफोर्निया) 06 मार्च (वार्ता) फ्रांस की टेनिस खिलाड़ी डायने पैरी ने सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन वीनस विलियम्स को पहले दौर के मुकाबले में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। फ्रांस की डायने पैरी ने गुरुवार को दो घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में अमेरिका […]

यरूशलम, 06 मार्च (वार्ता) इजरायल ने शुक्रवार को बेरूत में हिजबुल्ला के ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें कमांड सेंटर और 10 बहुमंजिला इमारतों को निशाना बनाया गया है। इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) के एक बयान के अनुसार, ये हमले बेरूत के उपनगरीय इलाके दाहिएह में किए गए। यहां हिजबुल्ला […]

रांची, 06 मार्च (वार्ता) झारखंड की राजधानी रांची के सिविल कोर्ट और कलक्ट्रेट के बाद सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ने की धमकी मिली है, जिसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। रांची के रातू रोड के गैलेक्सिया मॉल में स्थित पासपोर्ट ऑफिस […]

वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 400 अंक से अधिक टूटा, जिससे निवेशकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बहुत निराशाजनक रही और चारों तरफ बिकवाली का […]