मध्यप्रदेश : कांग्रेस की शेष तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित

भोपाल, 06 अप्रैल  अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने मध्यप्रदेश की शेष तीनों सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।

पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने मुरैना सीट से पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार, ग्वालियर से प्रवीण पाठक और खंडवा से नरेंद्र पटेल को प्रत्याशी बनाया है।

इसके साथ ही राज्य की 29 में से 28 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों के नाम सामने आ गए हैं। एक सीट खजुराहो कांग्रेस ने अपने गठबंधन सहयोगी समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ी है। हालांकि उस पर से सपा प्रत्याशी श्रीमती मीरा यादव का नामांकन खारिज हो गया है।

Next Post

भाजपा का आज स्थापना दिवस, एक लाख से ज्यादा लोगों को पार्टी में शामिल करने का लक्ष्य

Sat Apr 6 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 06 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी के आज स्थापना दिवस पर पार्टी की प्रदेश इकाई का एक लाख से ज्यादा लोगों को पार्टी में शामिल करने का लक्ष्य है। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा […]

You May Like

मनोरंजन