पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सात लोग घायल

मूर्ति विसर्जन करने के दौरान डिघवार मुख्य मार्ग पर हुई घटना

सिंगरौली : गढ़वा थाना क्षेत्र के डिघवार मुख्य मार्ग स्थित आदिवासी मोहल्ले के पास शनिवार की दोपहर मूर्ति विसर्जित करने गए दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की गई और पूरा विवदा खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस मारपीट घटना में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए रीवा संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मारपीट घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों से मामला दर्ज करने के बाद विवेचना में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक एक पक्ष से फरियादी प्रांजल सिंह पिता कृष्ण कुमार सिंह निवासी डिघवार व दूसरे पक्ष से रूद्र प्रताप सिंह पिता हरिनारायण सिंह निवासी दुआरी के बीच शनिवार दोपहर मूर्ति विसर्जन करने जाने के दौरान ट्रैक्टर को साइड में करने की बात पर विवाद शुरू हो गया। जहां दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडा व राड से मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्ष से पृथ्वीराज सिंह, प्रवीण सिंह, राजेन्द्र सिंह, आर्यन सिंह, कर्मवीर सिंह, महेन्द्र सिंह, आशीष सिंह, अखंड बहादुर सिंह को चोट आई है। सभी घायलों को उपचार के लिए रीवा में भर्ती कराया गया है। वहीं दोनों पक्ष से थाने में की गई शिकायत पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज करने के बाद विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार विवाद पुराना था। फिलहाल पुलिस ने उभय पक्षों पर अपराध दर्ज करते हुये मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Next Post

कपड़े की फैक्ट्री में महिलाएं होगी कामगार, 5000 को मिलेगा रोजगार

Mon Oct 14 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email 2 वर्ष पूर्व गौरव दिवस पर भूमि पूजन, रविवार को दशहरे महोत्सव पर सीएम डॉ. यादव ने किया लोकार्पण देश विदेश में कपड़ों की होगी सप्लाई, मशीनों से बनेगी शर्ट, सिलाई नहीं लगेगी शहर से 10 किमी. […]

You May Like

मनोरंजन