51 फुट ऊंचे रावण का दहन, राम-रावण युद्ध के मंचन को लोगों ने सराहा

गुना: जिले में दशहरा पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर प्रशासन की ओर से रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया। मुख्य आयोजन जिला मुख्यालय के गोपालपुरा स्थित दशहरा मैदान पर हुआ। जहां सार्वजनिक श्री रामलीला एवं दशहरा पर्व समिति और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रावण दहन किया गया। 51 फुट ऊंचे रावण का दहन करने से पहले पारम्परिक रूप से राम-रावण की सेनाओं के बीच युद्ध का मंचन किया गया।

दोनों ही ओर से किए गए संवाद को सुनने और देखने के लिए दशहरा मैदान पर दर्शकों की भीड़ लगी गई। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आरती उतारी। अंत में रावण की नाभि में तीर लगते ही रंगीन आतिशबाजी के बीच पुतला दहन हो गया। काफी देर तक आतिशबाजी का सिलसिला जारी रहा।

Next Post

उपमुख्यमंत्र देवड़ा की उपस्थिति में हुआ शस्त्र पूजन

Sun Oct 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल:विजयदषमी पर भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में परंपरागत शस्त्र पूजन किया गया।उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की उपस्थिति में नेहरू नगर स्थित पुलिस लाईन में भोपाल पुलिस कमिष्नरेट द्वारा आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में महापौर मालती राय, सांसद आलोक शर्मा, […]

You May Like

मनोरंजन