विधान परिषद उप चुनाव:भाजपा ने दक्षिण कन्नड स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र के लिए घोषित किया उम्मीदवार

नयी दिल्ली,01 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने मंगलवार को कर्नाटक में स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद उप चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम घोषित कर दिये।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण अरुण सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी ने दक्षिण कन्नड स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र के लिए श्री किशोर कुमार पुत्तुर को उम्मीदवार बनाया है।
उल्लेखनीय है कि कन्नड स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र में कर्नाटक विधान परिषद के लिए उपचुनाव 21 अक्टूबर को होगा। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा और मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।

Next Post

राकेश मखीजा कैस्ट्रॉल इंडिया के अध्यक्ष और सत्यवेती बेरेरा स्वतंत्र निदेशक नियुक्त

Tue Oct 1 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई, 01 अक्टूबर (वार्ता) ल्यूब्रिकेंट बनाने वाली कंपनी कैस्ट्रॉल इंडिया लिमिटेड ने श्री राकेश मखीजा को अपना नया अध्यक्ष और श्रीमती सत्यबेती बेरेरा को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त करने की आज घोषणा की जो तत्काल प्रभावी हो गयी […]

You May Like

मनोरंजन