मात्र 36 घंटे में सनसनीखेज जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश

धार : थाना प्रभारी तिरला निरीक्षक मगन सिंह कटारा को सूचना मिली कि कहारघाटी ग्राम आम्बाकुण्डिया के पास एक रक्त रंजीत लाश पडी हुई है, जिस पर से नगर पुलिस अधीक्षक धार श्री रविन्द्र वास्कले, थाना प्रभारी तिरला अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुचे, जहां घटना स्थल आम्बाकुण्डिया के पास रोड़ के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश व मोटर सायकल गिरी हुई मिली।

जिससे तत्काल अस्पताल पहुचाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा मृतक को सिर, कपाल व चेहरे पर धारदार हथियार से मृत्यु होना बताया। मृतक की शिनाख्त देवप्रकाश उर्फ प्रकाश पिता मांगीलाल डावर निवासी खांदन बुजूर्ग थाना तिरला हॉल मुकाम चोइथराम सब्जी मंडी झुग्गी झोपड़ी इंदौर के रुप में हुई, जिस पर अज्ञात बदमाश के विरूद्ध थाना तिरला में अपराध क्रमांक 115/2024 धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा उपरोक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए हत्या कारित करने वाले अज्ञात बदमाश की पतारसी कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार डॉ. इन्द्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक धार श्री रविन्द्र वास्कले के नेतृत्व में थाना प्रभारी तिरला निरीक्षक मगनसिंह कटारा को आवश्यक कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

पुलिस थाना तिरला एवं सायबर सेल धार टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में घटना स्थल व आस-पास के क्षेत्र का बारिकी से निरीक्षण किया एवं प्रकाश डाबर के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। जिसमें पुलिस टीम को पता चला कि प्रकाश डाबर थाना तिरला क्षेत्रांतर्गत खादनबुजुर्ग का रहने वाला होकर वर्तमान में चोइथराम मंडी इन्दौर में निवास कर रहा था, जिसका थाना तिरला अंतर्गत आम्बाकुण्डिया की रहने वाली विधवा महिला मानगुडीबाई से 02-03 साल से प्रेमप्रसंग चल रहा है। मानगुडीबाई अपने लडके जयसवाल उर्फ जसपाल के साथ मृतक प्रकाश डाबर के साथ इन्दौर चोइथराम मंडी के पास ही रह रही थी। 15 दिन पूर्व पारिवारिक अनबन के कारण मृतक प्रकाश का विधवा महिला मानगुडीबाई व उसके लडके से विवाद भी हुआ था, जिसकी मारपीट की रिपोर्ट जिला इन्दौर के राजेन्द्रनगर में होना पाई गई। घटना वाले दिन भी मृतक प्रकाश व महिला व उसके पुत्र को मोटर सायकल से जाते हुए देखा गया था।

पुलिस टीम द्वारा संदेह के आधार पर विधवा महिला मानगुडीबाई व उसके पुत्र जयसवाल उर्फ जसपाल से मृतक प्रकाश की हत्या के संबंध में पूछतांछ की गई तो वे दोनो घबराकर कभी कुछ-कभी कुछ बताने लगे। सख्ती से पूछतांछ करने पर दोनो ने मिलकर मृतक की हत्या कारित करना स्वीकार किया। हत्या का कारण पूछते आरोपिया मानगुडीबाई ने बताया कि वह विधवा होने के बाद पिछले 2-3 साल से मृतक प्रकाश के साथ रह रही थी। मृतक आए दिन उस पर चरित्र शंका कर मारपीट करता था, इस कारण 15 दिन पूर्व भी उसके बेटे जयसवाल उर्फ जसपाल ने मृतक प्रकाश को लोहे के दराते से चोट पहुचा कर मारपीट की थी।

जिस पर थाना राजेन्द्र नगर इन्दौर में भी मारपीट का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। उसके बाद भी मृतक प्रकाश मेरी मां से मारपीट करता था। तो मैंने व मेरी मां ने योजना बनाकर मृतक प्रकाश को उसकी मोटर सायकल से गांव आम्बाकुण्डिया बुलवाया और रास्ते में कहार घाटी के पास मोटरसायकल रुकवाकर मृतक प्रकाश की दराते से मारकर हत्या कर दी। जिस पर दोनो आरोपियो को अपराध सदर में गिरफ्तार कर उनकी निशादेही पर से घटना में प्रयुक्त धारदार दराता व एक लठ को जप्त किया गया एवं प्रकरण में दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियो के नाम

1 मानगुड़ीबाई पति स्व. धूमसिंह गावड़ जाति भील उम्र 50 साल निवासी आम्बाकुण्डिया थाना तिरला जिला धार हाल मुकाम चोइथराम मंडी झुग्गी झोपड़ी इंदौर थाना राजेंद्र नगर जिला इन्दौर
2 जयसवाल उर्फ जसपाल पिता स्व. धूमसिंह गावड़ जाति भील उम्र 20 साल निवासी आम्बाकुण्डिया थाना तिरला जिला धार हाल मुकाम चोइथराम मंडी झुग्गी झोपड़ी इंदौर थाना राजेंद्र नगर जिला इन्दौर सराहनीय कार्य: उपरोक्त अंधेकत्ल का पर्दाफाश करने में नगर पुलिस अधीक्षक धार श्री रविन्द्र वास्कले, थाना प्रभारी तिरला निरीक्षक मगन सिंह कटारा, उनि. राजेन्द्र सिंह सिंगौड, उनि फुलकुंवर सिसौदिया, सउनि मनीष भगौरे, सउनि गजेन्द्र, प्र.आर. सरदारसिह, आर. मुलसिह कनेश, आर. महेन्द्र, आर.अनारसिंह, आर.भारत सिंह, मआर. ललिता सोलंकी, आर. देवेन्द्र कुशवाह व सायबर सेल धार टीम का विशेष योगदान रहा।

Next Post

प्रशिक्षक के बताए रास्ते पर चलकर लक्ष्य संधान करें खिलाड़ी -महेंद्र सिंह

Sat Jun 8 , 2024
ग्वालियर: खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में स्थानीय दर्पण मिनी स्टेडियम पर चल रहे ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन महेंद्र सिंह यादव, बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से व्यक्ति अपने स्वस्थ शरीर का […]

You May Like