अमिताभ ने बेटे अभिषेक के साथ देखी कल्कि 2898 एडी

मुंबई, 01 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म कल्कि 2898 एडी अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ देखी।

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित फिल्म कल्कि 2898 एडी 27 जून दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है।‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस फिल्म ने अब तक 555 करोड़ का ग्रॉस कारोबार कर लिया है।अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म में अश्वत्थामा का किरदार निभाया है, जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।

अमिताभ ने बेटे अभिषेक के साथ फिल्म कल्कि 2898 एडी देख ली है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि रविवारों का रविवार। बड़े पर्दे पर कुछ दोस्तों के साथ कल्कि देखी है। इसको पहली बार देखा। आईमैक्स में थिएटर्स का माहौल, खूबसूरती और सुविधाएं काफी प्रभावशाली थीं। सालों से बाहर नहीं निकला था, लेकिन प्रगति देखने के लिए बाहर निकलना बहुत संतोषजनक था।

पिता अमिताभ की फिल्म देखने के बाद अभिषेक बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर इसका रिव्यू शेयर किया। उन्होंने सिर्फ एक शब्द में पूरी कहानी बयां कर दी है। अभिषेक ने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘वाओ’।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 02 जुलाई 2024

Tue Jul 2 , 2024
पंचांग 02 जुलाई 2024:- रा.मि. 11 संवत् 2081 आषाढ़ कृष्ण एकादशी भौमवासरे दिन 8/26, भरणी नक्षत्रे प्रात: 6/0 तदुपरि कृतिका नक्षत्रे रातअंत 5/0, धृति योगे दिन 12/22, बालव करणे सू.उ. 5/14 सू.अ. 6/46, चन्द्रचार मेष दिन 11/45 से वृषभ, पर्व- योगिनी एकादशी व्रत, शु.रा. 2,4,5,8,9,12 अ.रा. 3,6,7,10,11,1 शुभांक- 4,6,0. —————————————————— […]

You May Like