पवन शाह हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

लंघाडोल पुलिस ने दोनो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 25 अप्रैल को हुई थी हत्या

सिंगरौली: कोतवाली क्षेत्र बैढऩ के गड़हरा निवासी पवन कुमार शाह उम्र 22 वर्ष की लंघाडोल थाना क्षेत्र के झलरी में बारात में डीजे मन पसंद गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया था। जहां पवन कुमार की बेरहमी से पिटाई होने पर मौत हो गई थी। पुलिस आरोपियों के विरूद्ध हत्या का मामला पंजीबद्ध कर जुट गई थी। आज दोनो आरोपियों को लंघाडोल पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गौरतलब है कि ग्राम गड़हरा से लंघाडोल थाना क्षेत्र के झलरी गांव में 25 अप्रैल को बारात गई थी। द्वारचार के दौरान पवन कुमार शाह पिता भगवानदास शाह उम्र 22 वर्ष डीजे में मनपसंददीदा गाना बजाने के लिए अड़ गया था। इसी बात को लेकर बारातियों से विवाद हो गया। जहां पवन कुमार की जमकर पिटाई कर दिये जाने से मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध भादवि की धारा 302, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुये विवेचना उपरांत एक बाल अपचारी एवं प्रधान सिंह पिता बेचन सिंह गोंड उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

जहां से बाल अपचारी को सुधार गृहकेन्द्र रीवा एवं आरोपी प्रधान सिंह को न्यायालय पेश करने के बाद पचौर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी लंघाडोल पुष्पेन्द्र धुर्वे, एएसआई शेषमणि ताडिंया, प्रधान आरक्षक राजकुमार प्रजापति, रामनाथ सिंह, संतोष केवट, आरक्षक महेन्द्र चौरसिया, आबिद कुरैशी, संपत सिंह, ज्ञान सिंह एवं दिवाकर सिंह की भूमिका सराहनीय रही है।

Next Post

वैध के आड़ में अवैध रेत का खेल ने पकड़ा जोर

Thu May 9 , 2024
रेत ठेकेदार पर जिला प्रशासन मेहरवान, शिकंजा कसने में प्रशासन नाकाम सिंगरौली : जिले में इन दिनों वैध के आड़ में अवैध रेत कारोबार जोर पकड़ लिया है। बिना सीमांकन के ही नदियों से रेत उत्खनन बिना किसी डर-भय के ठेकेदार कर रहा है। वही इस मामले में जिला प्रशासन […]

You May Like