अनुरक्षण कार्य के चलते रेलवे का गेट नंबर एल सी -327 बंद रहेगा

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल जबलपुर मंडल के सहायक मंडल इंजीनियर जबलपुर उपमंडल के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत देवरी- गोसालपुर स्टेशनों के बीच ओ.एच.ई पोल नंबर 1010/26-28 में स्थित समपार फाटक क्र. 327 अप एवं डाउन रोड को अस्थायी रूप से 18.07.2024 (प्रातः 08:00 बजे) से 23.07.2024 (शाम 17:00 बजे) तक रेल पथ की सुरक्षा एवं संरक्षा को देखते हुए अनुरक्षण कार्य एवं ऑवरहॉलिंग कार्य किया जाना सुनिश्चित किया गया हैं। जिसके लिए 18.07.2024 (प्रातः 08:00 बजे) से 23.07.2024 (शाम 17:00 बजे) तक समपार फाटक क्र. 327 फाटक अप एवं डाउन को सड़क यातायात हेतु बंद किया जा रहा हैं।

रेल प्रशासन ने वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि इस दौरान आने-जाने की वैकल्पिक व्यवस्था समपार फाटक क्र. 326 केवलारी फाटक एवं 328 बमहोरी फाटक से आवागमन किया जा सकता है जिससे रेलवे द्वारा समय पर अनुरक्षण कार्य पूर्ण किया जा सके।

Next Post

शाह ने साय को नक्सल विरोधी अभियान में हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

Wed Jul 17 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली/रायपुर 17 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नयी दिल्ली में उनके निवास पर मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के दीर्घकालिक विकास […]

You May Like