भाजपा और मोदी ने कैसे किया देश-प्रदेश का कायाकल्प, इसे समझें नवमतदाता: शर्मा

सागर, 19 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि नव मतदाताओं को यह जान लेना जरूरी है कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैसे देश और प्रदेश को उस विकट परिस्थिति से निकाला और किस तरह देश-प्रदेश का कायाकल्प किया।

श्री शर्मा ने यह बात यहां आयोजित नव मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन को सागर सांसद राजबहादुर सिंह, पार्टी की प्रदेश मंत्री व लोकसभा प्रत्याशी लता वानखेडे, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने भी संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने नरयावली में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक एवं बंडा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक देश पर शासन किया। लेकिन 2014 से पहले जब कोई भारतीय विदेशों में जाता था, या वहां से कोई प्रतिनिधिमंडल भारत के दौरे पर आता था, तो पता चलता था कि भारत को दुनिया में एक भ्रष्टाचारी देश के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जमाने में न देश सुरक्षित था और न उसकी सीमाएं सुरक्षित थीं।

श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश में डिजिटल लेनदेन को इतना आम बना दिया है कि आज गांव में एक चाय वाला भी कहता है कि आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। विकास के लिए नई तकनीक का प्रयोग करने वाला यह नया भारत है।

जिले के नरयावली विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी का प्रत्याशी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी कहते हैं कि पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर प्रत्याशी बनकर चुनाव लड़े। लेकिन इस लोकसभा चुनाव में तो श्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा की तरफ से जनता चुनाव लड़ रही है। पूरे देश की जनता श्री मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा ऐतिहासिक बहुमत से चुनाव तो जीत रही है, लेकिन किसी कार्यकर्ता को यह भ्रम नहीं होना चाहिए कि हम चुनाव जीत रहे हैं। सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह और उमंग के साथ क्षेत्र में पार्टी के लिए कार्य करें।

नवमतदाता सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल कुशवाह, विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर संगीता तिवारी, लोकसभा प्रभारी जयप्रकाश चतुर्वेदी, जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, लोकसभा सह संयोजक श्याम तिवारी, नगरनिगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार सहित जिला पदधिकारी व नवमतदाता उपस्थित रहे।

Next Post

पिता की गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस कर रही परिजनों को ही कर रही प्रताडि़त

Tue Mar 19 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पीडि़त पुत्र पुत्री पहुचे एसपी कार्यालय, लगाई गुहार   नवभारत न्यूज़ नीमच। जिले के मनासा थाना अंतर्गत आने वाली कमला नेहरू कॉलोनी के निवासी देवानंद रैकवार 17 मार्च से लापता है जिसकी शिकायत पीडि़त परिजनों द्वारा मनासा […]

You May Like

मनोरंजन