लोकसभा चुनाव के पहले मध्यप्रदेश में लगभग 15 हजार कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

भोपाल, आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई ने आज दावा किया कि राज्य में अब तक लगभग 15 हजार कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
राज्य के पूर्व मंत्री और लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा की ‘न्यू ज्वाइनिंग टोली’ इकाई के प्रमुख डॉ नरोत्तम मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश में अब तक 14 हजार 700 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि आज की नई सदस्यता का आंकड़ा मिलाकर 16 हजार से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में सम्मिलित हो चुके हैं, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं।
डॉ मिश्रा ने कांग्रेस और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि मध्यप्रदेश ‘कांग्रेस मुक्त’ होने की दिशा में बढ़ रहा है। इस क्षेत्र में कोई गिनीज बुक रिकाॅर्ड बन जाए तो भी बड़ी बात नहीं होगी।
उन्होंने श्री गांधी का आह्वान करते हुए कहा कि वे इस ‘भगदड़’ का मजा लेने कुछ दिन तो मध्यप्रदेश में गुजारें।
राज्य में लगातार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी समेत कई पूर्व विधायक कांग्रेस का साथ छोड़ चुके हैं।

Next Post

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का हाथ

Thu Mar 21 , 2024
भोपाल,  मध्यप्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस को अलविदा कह कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। पार्टी के यहां स्थित प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस के रीवा, सतना, सांवेर, शहडोल, अनुपपूर एवं जबलपुर के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। […]

You May Like