झारखंड बनाने का विरोध करने वालों को नहीं है वोट मांगने का अधिकार: यादव

दुमका/भोपाल, 30 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस और सोरेन परिवार पर निशाना साधते हुए आज कहा कि झारखंड बनाने का विरोध करने वालों को वोट मांगने का अधिकारी नहीं है।

डॉ यादव ने झारखंड के दुमका में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जब झारखंड प्रदेश बना रहे थे, तब कांग्रेस और सोरेन परिवार ने इसका पुरजोर विरोध किया था। कहा था कि हमारी लाश पर झारखंड प्रदेश बनेगा। आज वही लोग वोट मां रहे हैं, इन्हें वोट मांगने का अधिकार नहीं है। देश को अंग्रेजों से आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा को आजादी के बाद कांग्रेस ने भुला दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने के बाद भगवान बिरसा के योगदान को भाजपा सरकार ने देश के गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य किया। भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में प्रधानमंत्री ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री वाजपेयी ने झारखंड को विकसित राज्य बनाने के लिए गठन किया था, लेकिन राज्य बनने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा का सोरेन परिवार और कांग्रेस ने इस राज्य को लूटने का कार्य किया। कार्यक्रम को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एवं अर्जुन मुंडा ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने देवघर में बाबा बैजनाथ मंदिर पहुंचकर पूजन-अर्चन कर दर्शन भी किया।

डॉ यादव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और सोरेन परिवार आदिवासियों के नाम पर राजनीति करता है। सोरेन परिवार झूठ बोलकर, भोले-भाले आदिवासियों से वर्षों से वोट लेते रहे और आगे बढ़ते चले गए, लेकिन आदिवासियों की भलाई के लिए कोई कार्य नहीं किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी जब आदिवासी बहन श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बना रहे थे, तब कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विरोध किया। वे आदिवासी बहन को राष्ट्रपति नहीं बनने दे रहे थे। प्रधानमंत्री ने आदिवासियों को सम्मान देने के लिए श्रीमती मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया।

उन्होंने कहा कि झारखंड अनंत संभावनाओं का प्रदेश है। इसकी धरती के नीचे अपार खनिज संपदा छिपी हुई है। संभावनाओं के इस प्रदेश को कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मिलकर लूटने का कार्य किया है। इस प्रदेश का गठन स्वर्गीय श्री वाजपेयी ने विकसित बनाने के लिए किया था। अब प्रधानमंत्री श्री मोदी इस प्रदेश को विकसित बनाने के लिए कार्य कर रहे है। इस विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता परिवर्तन चाहती है और विकास के लिए भाजपा को सेवा का अवसर देने के लिए तैयार है।

डॉ यादव ने कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठबंधन भ्रष्ट और बेइमानों का गठबंधन है। इस गठबंधन के कई नेता जेल में हैं, जो बाहर हैं उनमें भी कई जमानत पर हैं। 300 करोड़ का जमीन घोटाला किया, एक हजार करोड़ का खनन घोटाला किया। यह तो बानगी हैं, इस तरह के कई घोटाले प्रदेश की सरकार में बैठे नेताओं ने किए हैं। इस गठबंधन के एक सांसद के यहां से करोड़ों बरामद हुए। झारखंड के गठन के समय यहां 40 प्रतिशत से अधिक हिन्दुओं की आबादी थी अब घटकर मात्र 28 प्रतिशत रह गई है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सोरेन सरकार ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों का साथ दिया, उन्हें बढ़ावा दे रहे हैं। केवल धर्म विशेष के लोगों की चिंता झारखंड की प्रदेश सरकार कर रही है। इस भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए झारखंड की जनता भाजपा के साथ है। झारखंड की जनता परिवर्तन चाहती है, परिवर्तन यात्रा में मिले लोगों के समर्थन से यह स्पष्ट हो चुका है कि झारखंड में भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही हैं।

डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पेसा कानून लागू करके आदिवासियों को जल, जंगल और जमीन का हक देने का कार्य किया है। आजादी के बाद से ही आदिवासियों को उनका अधिकार नहीं मिला था। प्रधानमंत्री ने आदिवासियों को पेसा कानून लागू करके उन्हें उनका अधिकार देने का कार्य किया है। गरीबों, झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को अगर पक्के आवास देने का कार्य किया है तो वह प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किया है। प्रधानमंत्री हर गरीब को पक्के मकान देने के साथ 5 लाख रूपए के निःशुल्क इलाज की गारंटी आयुष्मान योजना को लागू किया है। प्रधानमंत्री सीमा पर जवान और खेत के किसान को सम्मान देने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी न भगवान राम को मानते हैं और न राम भक्तों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि आपको सम्मान नहीं करना है तो मत करो, लेकिन अपमान तो मत करो। आने वाले चुनाव में कांग्रेस और हेमंत सोरेन को इसका हिसाब चुकता करना होगा। भाजपा सबको साथ लेकर चलने पर विश्वास करती है। झारखंड पूर्व का प्रदेश है। पूर्व के प्रदेश से निकलने वाला सूरज हमेशा विकास और प्रगति के राह पर ले जाता है। रोजगार के लिए, विकास के लिए, गरीबों का भला करने के लिए, प्रत्येक युवा को रोजगार देने के लिए, किसानों की बेहतरी के लिए, माता बहनों को आगे बढ़ाने के लिए परिवर्तन यात्रा के माध्यम से सभी संकल्प करें कि किसी भी हालत में हेमंत सोरेन की सरकार बदल के रहेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी को मध्यप्रदेश आने का भी आमंत्रण दिया है।

Next Post

मोदी हर जाति समाज वर्ग के कल्याण का कार्य कर रहे हैं: शिवराज

Mon Sep 30 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 30 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर जाति, समाज वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। आजादी के बाद से वर्षों तक कांग्रेस ने […]

You May Like