अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

सिवनी, 03 अप्रैल  मध्यप्रदेश के सिवनी जिला मुख्यालय से नागपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर ग्राम गोपालगंज के पास आज दोपहर एक तेज रफ्तार भारी अज्ञात वाहन द्वारा मोटरसायकल को पीछे से टक्कर मारने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंबिकानगर खर्वी नागपुर निवासी सीताराम मानवटकर (36) नागपुर से मोटरसायकल पर सवार होकर सिवनी जिले के विकासखंड बरघाट के ग्राम जैवनारा में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकला था। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर स्थित ग्राम गोपालगंज के समीप अज्ञात भारी वाहन ने मोटरसायकल को पीछे से टक्कर मार दी। इससे मोटरसायकल सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराई और उसमें आग लग गई। हादसे में सीताराम की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही मृतक के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों को पुलिस द्वारा सूचना दे दी गई है।

Next Post

मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

Wed Apr 3 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 3 अप्रैल मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का आज का तापमान इस प्रकार रहा । शहर अधिकतम न्यूनतम ( डिग्री सेल्सियस में ) भोपाल …………38.5……….22.0 इंदौर …………. 38.4……….20.7 ग्वालियर……….37.8……….18.7 जबलपुर………..39.0………..21.4 रीवा ……………37.4………..17.2 सतना ………….39.8………..22.0 Total 0 Shares […]

You May Like

मनोरंजन