प्रिंस इंजीनियरिंग कंपनी सैकड़ों मजदूरों को नहीं दिया लीव बोनस और ग्रैच्युटी

जनसुनवाई में पहुंचा मामला, कलेक्टर ने जांच कर कार्रवाई करने के लिए दिया निर्देश

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 24 सितम्बर। दर्जनों श्रमिकों ने जनसुनवाई में पहुंच कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला से लीव बोनस और ग्रैच्युटी दिलाए जाने की मांग की। श्रमिकों ने कहा कि रिलायंस के शासन पावर प्रोजेक्ट कंपनी की सहायक प्रिंस इंजीनियरिंग कंपनी का काम खत्म हो गया है और वह श्रमिकों को बिना लीव बोनस और ग्रैच्युटी दिए भागने के फिराक में है। यदि श्रमिकों का हक नहीं मिला तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन होगा।

 

दरअसल पावर क्षेत्र में काम कर रही रिलायंस शासन पावर प्रोजेक्ट कंपनी की सहायक प्रिंस इंजीनियरिंग कंपनी पर सैकड़ो श्रमिकों ने लीव बोनस और ग्रैच्युटी नहीं देने का आरोप लगाया है। श्रमिकों ने बताया की सासन पावर लिमिटेड शासन के अधीन कार्यरत फर्म मेसर्स प्रिस इंजीनियरिंग में फरवरी 2016 से मई 2024 तक वर्कर कार्यरत थे। मई से प्रिंस इंजीनियरिंग कार्य करना बन्द हो गया है। कंपनी ने श्रमिकों और वर्करों का फरवरी 2016 से अप्रैल 2018 तक ना तो लीव.बोनस और ना ही 2 फरवरी? 2016 से मई 2024 तक ग्रेच्युटी कब भुगतान नहीं किया है। और कंपनी अब भगाने के फिराक में है।

श्रमिकों ने कहा कि जब तक हम वर्करों का लीव बोनस और ग्रैच्युटी ना दिया जाए तब तक कंपनी का सामान ना तो बाहर ले जाने दिया जाए और ना ही कंपनी की सिक्योरिटी मनी रिलीज की जाए। श्रमिकों ने कलेक्टर से चर्चा की और जल्द ही प्रिंस इंजीनियरिंग कंपनी से लीव.बोनस और ग्रेच्युटी दिलाने की मांग की है।

Next Post

तस्कर के क ब्जे से 885 ग्राम गांव जप्त

Tue Sep 24 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email अवैध नशा के खिलाफ कार्यवाही करते हुए नौडिहवा पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार नवभारत न्यूज सिंगरौली 24 सितम्बर। पुलिस अधिक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन में चौकी प्रभारी नौडिहवा ने गांजा तस्कर को 885 ग्राम मादक […]

You May Like

मनोरंजन