दो कांग्रेस पार्षद भाजपा में शामिल

भोपाल, 12 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष गुरुवार को यहां प्रदेश पार्टी कार्यालय में सतना नगर निगम की कांग्रेस पार्षद श्रीमती माया कौल और श्रीमती अर्चना गुप्ता के अलावा पूर्व पार्षद के एल यादव और अनिल गुप्ता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश भाजपा की ओर से मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने सभी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। श्री शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि सतना में कुछ लोग राजनीति कर माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे थे, आज उन्हें कांग्रेस के दो पार्षदों के पार्टी में आने के पश्चात जवाब मिल गया।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल और सतना महापौर योगेश ताम्रकार भी उपस्थित रहे।
पार्टी की ओर से यह भी जानकारी दी है कि श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष आज ही भाजपा प्रदेश कार्यालय में 70 से अधिक उद्यमियों ने प्रदेश अध्यक्ष के “रेफरल कोड” से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री शर्मा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले उद्यमियों का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
भाजपा में शामिल होने वाले उद्यमियों का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में जुटे हुए हैं और प्रदेश में अब तक 26 लाख से अधिक सदस्य बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का देशव्यापी सदस्यता अभियान चल रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य केंद्रीय नेताओं के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पार्टी ने सदस्यता अभियान में “डेढ़ करोड़” सदस्य का लक्ष्य तय किया है और पार्टी के कार्यकर्ता पूरे जोश और परिश्रम के साथ संगठन पर्व को सार्थक बनाने में जुटे हुए हैं।

Next Post

टीकमगढ़ में नदी के टापू पर फंसे दो लोगों का किया गया रेस्क्यू

Thu Sep 12 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 12 सितम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत एवं बचाव कार्य तथा अन्य व्यवस्थाओं पर सतत नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज उज्जैन के दताना […]

You May Like