तीतरपानी टोल प्लाजा में अलग-अलग लोगों से ग्यारह लाख रुपए नगदी जब्त

सागर, 1 अप्रैल  मध्यप्रदेश के सागर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में आज तीतरपानी टोल प्लाजा से निकलने वाले वाहनों में सवार अलग अलग लोगो से कुल 11 लाख रूपए की नगदी जब्त की गयी है। यह क्षेत्र सागर जिले में है, लेकिन संसदीय क्षेत्र दमोह आता है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार तीतरपानी टोल प्लाजा पर एसएसटी द्वारा सूरज यादव निवासी रसेना तहसील देवरी 3 लाख 49 हजार रुपए, पंचम यादव निवासी रसेना तहसील देवरी से 99 हजार 750 रुपए, रूप सिंह यादव निवासी रसेना से दो लाख रुपए, अर्जुन यादव निवासी रसेना से दो लाख रुपए, मुकेश यादव निवासी रसेना से दो लाख नब्बे हजार रुपए नगद संदेहात्मक होने से जप्त किए गए। कुल ग्यारह लाख 38 हजार 750 रुपए की जप्ती की गयी।

Next Post

रेलवे अंडर ब्रिज से टकराई यात्री बस, 16 घायल

Mon Apr 1 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सीहोर, 01 अप्रैल  मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में आज एक यात्री बस रेलवे अंडर ब्रिज पार करते समय उसकी दीवार से टकरा गई, जिससे बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए। यातायात पुलिस सीहोर के प्रभारी […]

You May Like

मनोरंजन