उत्तरप्रदेश से लखनऊ जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी

20 से अधिक यात्री घायल, चालक की हालत गंभीर
शहडोल: जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह बस उत्तर प्रदेश के लखनऊ से छत्तीसगढ़ के कवर्धा जा रही थी। हादसा मिठौरी जंगल की एक टर्निंग पर हुआ, जहां चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क पर पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। छत्तीसगढ़ की भोरम देव कंपनी की बस (क्रमांक सीजी 09 जेएल 7181) में 50 से अधिक यात्री सवार थे। बस सिंहपुर से 3 किलोमीटर आगे मिठौरी जंगल की टर्निंग पर पलटी।

टर्न करते समय बस बिजली के पोल से टकराई और सड़क पर जा पलटी, जिससे सवार यात्रियों को चोटें आईं। अभी तक किसी के भी मृत होने की खबर सामने नहीं आई है, घटना के संदर्भ में बताया गया की 12 लोगों को चोटें आई है, जिसमें दो गंभीर रूप से घायल है और 10 की हालत खराब है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिंहपुर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। सिंहपुर पुलिस और यातायात पुलिस ने मिलकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Next Post

अहिल्या देवी के सम्मान में महेश्वर में होगी केबिनेट की बैठक

Wed Sep 4 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन खोलेगी समृद्धि के द्वार- मुख्यमंत्री केबिनेट बैठक के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया संबोधित इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकमाता अहिल्या देवी के 300वें जन्मोत्सव वर्ष पर लोकमाता के […]

You May Like

मनोरंजन