बल्देवबाग चौराहे में लगे जाम से लोग हलाकन

सडक़ निर्माण कार्य के चलते राहगीर हुए परेशान

जबलपुर: सडक़ निर्माण कार्य के चलते बल्देवबाग चौराहे पर एक बार फिर जाम की स्थिति निर्मित हुई। जिसमें चारों तरफ से आने वाले वाहन चौराहे पर आकर रुक गए और घंटे तक यूं ही ट्रैफिक जाम लग रहा, जिसके कारण राहगीर परेशान होते हुए नजर आए।

उल्लेखनीय है कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य के बाद अब फ्लाईओवर के नीचे की सडक़ का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें अब निर्माण कार्य बल्देवबाग चौराहे तक पहुंच चुका है, हालांकि चौराहे पर तो सडक़ निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है,परंतु चौराहे के कोने में सडक़ का निर्माण कार्य अभी भी जारी है। जिसके कारण यहां पर शाम के समय रोजाना ही ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित होती है। जिसके चलते रहगीर काफी परेशान होते हुए नजर आते हैं।

Next Post

76 करोड़ 85 लाख का हुआ भुगतान

Tue Sep 3 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मूंग खरीदी में अब 13 करोड़ रुपए किसानों का भुगतान बाकी   जबलपुर: ग्रीष्मकालीन फसल मूंग की खरीदी किसानों को उनकी मूंग की फसल का भुगतान की प्रक्रिया अब लगातार जारी है जिसके चलते अब सभी किसानों […]

You May Like