यूक्रेनी सरकार रूस के साथ बातचीत की बना रही योजना

कीव, 22 अगस्त (वार्ता) यूक्रेन की सरकार रूस के साथ शांति वार्ता के लिए तैयारी कर रही है। कीव इंडिपेंडेंट समाचार पोर्टल ने यूक्रेनी राष्ट्रपति के करीबी सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी।

रिपोर्ट में बुधवार को कहा गया कि कीव मॉस्को के साथ कैदियों की अदला-बदली, खाद्य सुरक्षा और परमाणु सुरक्षा पर चर्चा कर सकता है।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने 18 अगस्त को वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच कोई वार्ता बाधित नहीं हुई क्योंकि बाधित करने के लिए कुछ भी नहीं था।

उल्लेखनीय है कि यूक्रेनी सेना ने छह अगस्त को सीमा पार कर रूस में प्रवेश किया और कुर्स्क क्षेत्र में आक्रमण शुरू कर दिया।

हमले पर टिप्पणी करते हुए, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन ने नागरिक ठिकानों पर अंधाधुंध गोलीबारी करके एक और बड़े पैमाने पर उकसावे की कार्रवाई की है।

श्री पुतिन ने कहा, ‘रूस के सीमावर्ती इलाकों में दुश्मन को उचित जवाब मिलेगा।’

Next Post

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए स्वच्छ हवा में निवेश करे अंतरराष्ट्रीय समुदाय: गुटेरेस

Thu Aug 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email संयुक्त राष्ट्र, 22 अगस्त (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए स्वच्छ हवा में निवेश करने का आग्रह किया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने गुरुवार को यह जानकारी […]

You May Like

मनोरंजन