ग्वालियर में चार किसान फैलो सम्मान से सम्मानित

ग्वालियर, 21 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के 17वें स्थापना दिवस समारोह में चार किसानों को फैलो सम्मान से सम्मानित किया गया।

विश्वविद्यालय के 17वां स्थापना दिवस समारोह में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक कृषि शिक्षा डा. आरसी अग्रवाल ने कहा कि नवाचार और शोध के क्षेत्र में हर दिन नया आयाम राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय स्थापित कर रहा है। कुलपति द्वारा तैयार की गई गौशाला गाय पालन के साथ साथ फसल के लिए जैविक खाद और औषधि तैयार की जा रही है जो रोगों से बचाने का काम करती हैं।

उन्होंने कहा कि एक ऐसा एप तैयार किया जाना चाहिए जो एआई पर आधारित हो। जिससे विद्यार्थियों औरकिसानों को खेती से संबंधित सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी मिल सकें। भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान (आईजीएफआरआई) झांसी के निदेशक डा. पंकज कौशल ने कहा कि वर्ष 2010 में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय और झांसी आईजी एफआरआई के मध्य अनुबंध हुआ था।

विश्वविद्यालय के कुलगुरू डा. अरविंद कुमार शुक्ला ने कहा कि विश्वविद्यालय का स्वर्णिम इतिहास रहा है। यहां पर पढ़े छात्र हर दिशा में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

इस मौके पर चार किसानों अशोक नगर के राजपाल सिंह नरवरिया, नीमच के कमला शंकर विश्वकर्मा, अलीराजपुर के युवराज सिंह एवं खरगौन के बालकृष्ण पाटीदार को फैलो सम्मान से सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए 27 वैज्ञानिक, अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर तथा 2 श्रमिकों को पांच-पांच हजार रूपये देकर सम्मानित किया गया।

Next Post

21 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय आरक्षण समिति द्वारा भारत बंद के आह्वान

Wed Aug 21 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सभी व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर सहयोग किया। निवाली *21 अगस्त भारत बंद क्रीमीलेयर के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति आरक्षण पर मा० सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध मे निवाली बुधवार* को मध्यप्रदेश के […]

You May Like

मनोरंजन