श्रावण का अंतिम सोमवार और रक्षाबंधन, आज श्री महाकाल की सवारी में शामिल होंगे यादव

उज्जैन, 19 अगस्त (वार्ता) श्रावण मास के अंतिम सोमवार और रक्षाबंधन के अवसर पर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री महाकालेश्वर भगवान की भव्य सवारी में शामिल होंगे।

 

श्रावण मास के हर सोमवार को श्री महाकाल की भव्य सवारी उज्जैन नगर भ्रमण को निकलती है। डॉ यादव आज इसी आयोजन में शामिल होंगे। इसके पहले वे दोपहर को श्री महाकाल के दर्शन करेंगे।

 

आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव सुबह खाचरोद में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद वे जिले के नागदा में रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

 

दोपहर लगभग 12 बजे वे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट करेंगे। इसके बाद वे सिंहस्थ मेला कार्यालय उज्जैन में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचालनालय कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

 

इसी क्रम में डॉ यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘सर्वत्र शिव हैं, शिव हैं, तो शुभ है, मंगल है, कल्याण है, जीवन है। श्रावण माह के पवित्र पांचवें सोमवार को आज भक्तों व श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल की सवारी के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा।’

 

साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘भाई-बहन का प्रेम अजर-अमर है! स्नेह का यह बंधन अनंत काल तक इस पवित्र रिश्ते को नव शक्ति, आनंद और शुभत्व के प्रकाश से आलोकित करता रहे; जीवन का हर क्षण प्रेम एवं आत्मीयता से सराबोर रहे, रक्षा बंधन के पावन अवसर पर यही मंगल कामना है।’

Next Post

मैं लाड़ली बहनों का मुख्यमंत्री नहीं मुख्य सेवक हूं’: यादव

Mon Aug 19 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email उज्जैन, 19 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कहा है कि ‘मैं लाड़ली बहनों का मुख्यमंत्री नहीं मुख्य सेवक हूं’। बहनों से ही सम्पूर्ण परिवार की खुशहाली होती है और बहनें परिवार की समृद्धता का […]

You May Like