उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

सागर, 15 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के सागर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने परेड की सलामी लेकर ध्वजारोहण किया।

श्री शुक्ल ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया। मुख्य कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन और लोकतंत्र सेनानी एडवोकेट कृष्ण वीर सिंह ठाकुर को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि श्री शुक्ल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं एवं मार्चपास्ट में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कार से सम्मानित किया।

Next Post

कलेक्टर कार्यालय के समीप से एक व्यक्ति का शव बरामद

Thu Aug 15 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email शिवपुरी, 15 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी के कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित पोलो ग्राउंड के निकट आज एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मौके पर पहुंचे मृतक की परिजनों […]

You May Like