वर्ष में तीन धार्मिक यात्रा कराएगी माहौर ग्वार्रे महासभा

नगर शाखा मुरार एवं लश्कर के शपथ ग्रहण में शामिल हुआ राष्ट्रीय नेतृत्व
ग्वालियर: अखिल भारतीय माहौर ग्वार्रे वैश्य महासभा नगर शाखा मुरार एवं नगर शाखा लश्कर ने संयुक्त रूप से होटल सेलिब्रिसन इन ठाठीपुर में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सुरेश गुप्ता संरक्षक सदस्य महासभा, विशिष्ट अतिथि शिवनारायण गुप्ता पूर्व उपाध्यक्ष महासभा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण बांदिल, राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश चंद गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश गोयल, पूर्व महामंत्री श्रीमती मीना गुप्ता, पूर्व कोषाध्यक्ष श्री विजय गुप्ता आदि पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र मांडिल ने की। महाराजा महासेन की आरती कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। नगर शाखा मुरार अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता एवं लश्कर नगर शाखा अध्यक्ष पंकज गोयल और उनकी टीम को शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत नवनिर्वाचित महिला मंडल मुरार अध्यक्ष श्रीमती अंजुला बंसल को भी शपथ दिलाई गई। शपथ लेने वालों में लश्कर नगर से राम गोविंद गोयल महेंद्र बांदिल मनीष गांगिल विनोद गुप्ता कपिल बांदिल पदम बांदिल तथा मुरारनगर शाखा से सतीश गुप्ता आनंद गुप्ता विष्णु गांगिल सहित समस्त कार्यकारिणी ने शपथ ली राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र मांडिल ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि महासभा साल में तीन धार्मिक यात्रा आयोजित करेगी जिसमें समाज के आर्थिक रुप से कमजोर समाज बंधुओं एवं मातृ शक्ति को जिनकी उम्र 60 बर्ष से ऊपर एवं 75 बर्ष से कम है उन्हें समाज बंधुओं के सहयोग से निशुल्क यात्रा करायी जायेगी। उन्होंने जल्दी ही मां कैला देवी यात्रा की घोषणा की। समारोह में मुरैना से आनंद गुप्ता आकाश चांदिल रवि बांदिल विशेष रूप से उपस्थित थे। राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश चंद गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

Next Post

36 साल बाद भोपाल में ठंड ने तोड़ा रिकार्ड

Mon Dec 2 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email Total 0 Shares Facebook 0 Tweet 0 Mail 0 WhatsApp 0

You May Like

मनोरंजन