विधायक मारू ने फूलो का तारों का सबका कहना है एक हजारों में मेरी बहना है गीत प्रस्तुत कर लाड़ली बहनों से बंधवाया रक्षा सुत्र

*नवभारत न्यूज़*

मनासा। जनपद पंचायत सभा कक्षा में स्व.सहायता समुह सम्मेलन एवं रक्षा बंधन कार्यक्रम हुआ। प्रदेश के मुखिया माननीय डॉ. मोहन यादव ने लाइव प्रसारण के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया और प्रदेश में 1.29 करोड लाड़ली बहनों को 1897 करोड की राशि हस्तांतरित की। साथ ही उज्जवला कनेक्शन अंतर्गत लाभाविंत गैस रिफिल योजना में 52 करोड और सामाझिक सुरक्षा पेंशन में 332 करोड़ की राशि हितग्राहियों को हस्तांरित की। विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदसौर के पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसौदिया, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, एसडीएम पवन बावरिया, जनपद सीईओ अरविंद डामोर, सीएमओ नगर परिषद रितेश कुमार पाटीदार, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी आदि मंचासीन थे। विधायक मारू ने लाभांवित लाड़ली बहनों से रक्षा सुत्र राखी बंधवाई और उपस्थित सभी बहनों को राखी की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उपहार स्वरूप नेक भेंट किया। वही मारू ने कहा कि फूलो का तारों का सबका कहना है एक हजारों में मेरी बहना है इस गाने को पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय कृषि कल्याण एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सार्थक किया है। उन्होने लाड़ली बहना योजना बनाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। तो वही वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव योजना को आगे बढाया और हर महीने 1250 रूपए लाडली बहनों को मिल रहे है। आज बहनों को 1250 के अतिरिक्त 250 रूपए रक्षाबंधन का उपहार अलग से मिला है। उज्जवला कनेक्शन से लाभाविंत बहनों को भी राशि हस्तांतरित किया गया है। सभी बहनो को विधायक मारू ने धन्यवाद भी दिया उन्होने कहा आपने भी भाई की चिंता की और पुनः भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहनों को लखपति बनाने के लिए दृढ संकल्पित है। लाड़ली बहनों को पीएम आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। यह सिर्फ भाजपा की सरकार में ही संभव है। पूर्व विधायक सिसोदिया ने कहा विधायक मारू के प्रयास से ही आज मनासा ही नहीं नीमच जिले के प्रत्येक किसान को सिंचाई का पानी मिलेगा। विधानसभा में पहली बार गांधीसागर से पानी लाने की मांग को विधानसभा में माधव मारू ने रखी थी। आज सिंचाई के साथ ही गांधीसागर से पीने का पानी भी मिलेगा। इसके लिए हर घर नल से जल योजना का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। भाजपा सरकार में नीमच और मंदसौर को मेडिकल कॉलेज मिला है। गरीब की चिंता भाजपा सरकार ने की अब गरीब को बीपीएल की आवश्यकता नहीं है पात्रता पर्ची के माध्यम से उन्हे राशन मिल रहा है। भाजपा सरकार वंचित गरीबों को चिन्हित कर उन्हे पात्रता पर्ची उपलब्ध करा रही है। भाजपा सरकार हर महीने की 10 तारीख का इंतजार नहीं करती है। अगर किसी महीने कोई त्यौहार या पर्व 10 तारिख से पहले है तो लाड़ली बहना की राशि पहले भी बहनों के खाते में हस्तांतरित की जा रही है। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

 

*शहर में निकली गई तिरंगा यात्रा*

हर घर तिरंगा अभियान जन जन के हृदय में राष्ट्रभक्ति के प्रांजल भाव को जागृत करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी आह्वान में पुनः अवश्य सहभागी बनें। यह बात क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने कही। उन्होने जनपद पंचायत परिसर से निकलने वाली तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई और उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों के साथ पहले हर घर तिरंगा लगाने की शपथ ली। जनपद पंचायत परिसर से निकलने वाली तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना कि गई जो पूरे शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए जनपद में आकर समाप्त की गई।

Next Post

महापौर की सख़्ती के बाद हरकत में निगम का अमला 

Sun Aug 11 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email शहर के प्रमुख सड़कों पर पेंच वर्क का कार्य शुरू   दीपावली के पहले शहर की सभी सड़के ठीक करने के दिये निर्देश   इंदौर। शहर में प्रमुख सड़कों पर गड्ढों को लेकर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र […]

You May Like

मनोरंजन