सपेरों की धरपकड़, 56 सर्पों का रेस्क्यू

नागपंचमी को लेकर अलर्ट रहा वन विभाग

जबलपुर: नागपंचमी त्यौहार में सपेरो पर शिकंजा कसने और सर्पो के विरूद्ध अत्याचार रोकने वन विभाग अलर्ट मोड में रहा। उडऩ दस्ता दल ने सुबह से सपेरों की धरपकड़ की। 56 सर्पों का रेस्क्यू करते हुए पकड़ा गया। दरअसल नागपंचमी पर्व पर सर्पों को पकडऩे एवं प्रदर्शन रोकने  पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी वन मण्डल जबलपुर के समस्त परिक्षेत्रों में एवं उप वन मण्डल स्तर पर उडऩदस्ता दल बनाकर सतत् गश्त करने की योजना बनाई गई। मुख्य वन संरक्षक कमल अरोरा, वनमंडल अधिकारी ऋषि मिश्र वनमंडल अधिकारी, उप वनमंडल अधिकारी प्रदीप श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र जबलपुर के रेंजर अपूर्व प्रखर शर्मा द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्पों का रेस्क्यू किया गया।
पिछले वर्ष 170 पकड़े, जागरूक हो रहे आमजन
रेंजर अपूर्व प्रखर शर्मा के अनुसार पिछले वर्ष करीब 170 सर्पों को पकड़ा था जबकि इस वर्ष देर शाम तक 56 सर्पों को पकड़ा गया है जो यह वन विभाग की और जबलपुर परिक्षेत्र की टीम की एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा गया कि वन्य प्राणी के प्रति आम जनता जागरूक हो रहे है जो कि भविष्य के लिए बहुत अच्छा संकेत है।
क्या है प्रावधान-सर्पों को पकडऩा एवं उनका प्रदर्शन भारतीय वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध है। इसकी धाराओं एवं उपधाराओं का उल्लंघन करने पर सख्त सजा का प्रावधान है।  सपेरों द्वारा सर्पों को पकडने के दौरान सर्प घायल हो जाते हैं उनका विषदंत तोडने से वे अपनी रक्षा नहीं कर पाते है जिसके कारण कई सर्पों की मृत्यु भी हो जाती है।

Next Post

बीसीएम के खिलाफ आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल शुरू

Sat Aug 10 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मांगे पूरी न होने पर 16 से भूख हड़ताल की चेतावनी सरई : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवसर में पदस्थ बीसीएम राजेश शाहू के खिलाफ सरई सेक्टर की आशा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोलते हुये सरई अंचल में आज […]

You May Like

मनोरंजन