स्त्री 2 का नया गाना ‘खूबसूरत’ रिलीज

मुंबई, (वार्ता) श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टार फिल्म स्त्री 2 का नया गाना ‘खूबसूरत’ रिलीज हो गया है।

फिल्म ‘स्त्री 2’ वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। फिल्म ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं।इस फिल्म का नया गाना ‘खूबसूरत’ रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की केमिस्ट्री लाजवाब है। दोनों के रोमांटिक गाने के बीच राजकुमार राव भी तड़का लगा रहे हैं। वह वरुण को श्रद्धा को पटाने से रोकते हुए नजर आ रहे हैं। गाने की लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक सचिन-जिगर के हैं। इस गाने को विशाल मिश्रा ने सचिन-जिगर के साथ मिलकर गाया है।

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2, 15 अगस्त को रिलीज होगी।

Next Post

मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर की फिल्म 'एनटीआरनील' शुरू

Sat Aug 10 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई, (वार्ता) मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर की फिल्म ‘एनटीआरनील’ शुरू कर दी गयी है। शुक्रवार की सुबह मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर के प्रशंसकों के लिए कई सरप्राइज लेकर आई। उनकी आने वाली फिल्म एनटीआरनील के […]

You May Like