सूर्यदेव पर बादलों का पहरा, तपिश बढ़ी

जबलपुर: पश्चिमी विक्षोभ की आहट से मौसम का मिजाज बदल गया है। सूर्यदेव पर बादलों का पहरा रहा। धूप के बीच बादल छाए रहे दिनभर सूर्यदेव और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चला। तपिश बढऩे से  लोग पसीने से तरबतर भी होते रहे।  मौसम की बदलती रंगत के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव भी जारी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

सुबह के वक्त आद्रता 55 और शाम को 49 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण पूर्वी हवाएं 6 से 8 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मौसम विज्ञानियों के अनुसार वर्तमान में मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवातीय परिसंरचण सक्रिय है। अरब-सागर से नमी आ रही है जिससे बादल छा रहे हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो गया है जिसके असर से मौसम का मिजाज बदला है। आज भी बादल छाने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Next Post

उपचार के समय घायल श्रमिक महिला ने तोड़ा दम

Sat May 18 , 2024
कुंदवार पुलिस चौकी के सरौंधा में पिकअप एवं ट्रैक्टर के बीच हुआ था टक्कर सिंगरौली : कुंदवार पुलिस चौकी क्षेत्र के सरौंधा शिव चौराहा के पास कल गुरूवार की अल सुबह रेत की चोरी करने जा रहे ट्रैक्टर के लापरवाह चालक ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दिया था। जहां […]

You May Like