हम सिर्फ वोट के लिए नहीं,हम काम करते हैं जनता की जिंदगी बदलने का : शिवराजसिंह चौहान

नवभारत न्यूज,
बुरहानपुर। हम लोग केवल वोट के लिए काम नहीं करते। हम काम करते हैं जनता की जिंदगी बदलने का। चाहे केंद्र सरकार हो या मप्र की भाजपा की सरकार हो। तीन करोड़ लखपति दीदी देशभर में बनाए जाएगी। तुम्हें सिर्फ रोने के लिए नहीं बनाया है। मेरी आखिरी सांस चलने तक तुम्हारी सेवा करूंगा।
भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में खकनार पुलिस थाना के सामने मैदान पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात कही। उन्होंने आगे कहा. भांजे.भांजियों बहुत दिनों से आपकी याद आ रही थी। मुझे भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा. जब मुझे कहा कि खकनार चलना हैं। जनता याद कर रही हैं। और तुमने पुकारा और मामा चले आए। मेरे के लिए जनता भगवान है। हमारी लिए जनता की सेवा भगवान की पूजा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब के पक्के मकान बनाएगी। शौचालय होए आयुष्मान भारत योजना होए निशुल्क राशन दिया। बताओं कभी कांग्रेस ने दिया था क्या। कांग्रेस केवल बात करती है। भारतीय जनता पार्टी काम करती है काम।
हर महीने पैसे डाले जाए तो बहने आत्मविश्वास से भरेगी:-प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किए हो। चाहे मुख्यमंत्री के रूप में पहले मैंने किए हो। और अब मुख्यमंत्री डॉण् मोहन यादव जी कर रहे हैं। ऐसे अगर हर महीने पैसा डाल दिए जाए तो मेरी बहनों की आत्मविश्वास और आत्मसम्मान से भर जाए। इसलिए यह लाड़ली बहना योजना बनाई है।
कांग्रेस के जमाने में कर्जा नहीं चुकाने पर ले जाते थे ट्रैक्टर, मोटर:-कांग्रेस के जमाने में 18 प्रतिशत ब्याज पर लोन मिलता था। कई जगह जाता था मैं उस समय। किसी का ट्रैक्टर खींच ले गए। किसी की मोटर ले गए। किसी की मोटरसाइकिल ले गए। किसान कहते थे एक लाख लिया था तो दो लाख ले लिए। तब हमने निर्णय लिया कि जीरो प्रतिशत ब्याज पर कर्जा दिया जाएगा।
नल से जल,पक्की छत,पांच लाख का इलाज निशुल्क दिया:-भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा. भारतीय जनता पार्टी नल से जल देने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्की छत का सपना पूरा किया है। आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख तक का इलाज निशुल्क उपलब्ध करा रहे हैं। जहां बिजली नहींए वहां बिजली दी। हमारी देश की सीमा पर सेना को भी मजबूत किया। उन्हें आधुनिक हथियार से लेस किया।
छह माह पहले विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे थे धूलकोट:-पूर्व मुख्यमंत्री छह माह बाद लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में खकनार पहुंचे हैं। छह माह पहले 28 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव में विधायक मंजू दादू के प्रचार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान धूलकोट आए थे।

Next Post

पवित्र क्षेत्र में सक्रिय हैं शराब तस्कर

Fri May 10 , 2024
दो आरोपियों से जब्त हुई 12 पेटी जबलपुर। पवित्र क्षेत्र ग्वारीघाट में शराब तस्कर सक्रिय है। नर्मदा नदी से पांच किलोमीटर तक शराब बिक्री प्रतिबंधित है। जिसके कारण इस पूरे इलाके में जमकर अवैध शराब की बिक रही है। पुलिस ने मोटर साइकिल से शराब तस्करी करने वाले दो व्यक्तियों […]

You May Like