उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने पर तपिश से राहत

दूसरी बार पारा 38.4 डिग्री पर पहुंचा

 

नीमच। एक सप्ताह से मौसम में बार-बार बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के कारण आसमान में बादल छा रहे हैं। ऐसे में तेज धूप होने के बाद भी तपिश नहीं है, हालांकि तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बुधवार को दूसरी बार शहर में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी तरफ उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने पर गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिन तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। अप्रैल की शुरुआत में तेज गर्मी रहने के आसार है। शहर सहित अंचल में पिछले दो साल से मार्च में गर्मी का ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस साल मार्च के अंतिम सप्ताह में तापमान ज्यादा है। पिछले साल 29 मार्च को अधिकतम पारा 35.7 डिग्री दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे में 1.2 डिग्री की तेजी के साथ मंगलवार को अधिकतम पारा 38.4 डिग्री दर्ज किया गया।

जिस प्रकार सुबह तेज धूप थी, उससे लग रहा था कि तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। लेकिन उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने से तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई। वहीं आसमान में बादल छाए रहने के कारण लोगों को तपिश से भी राहत मिली।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 2-3 दिन तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि उत्तर-पूर्वी राजस्थान की ओर ऊपरी हवाओं के चक्रवात के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने की संभावना बन रही है। यह स्थिति अगले 1 से 2 दिन तक रह सकती है। इस दौरान जिले में बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं तापमान में 1-2 दिन तक उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

Next Post

कार पलटने से एक की मौत, एक दर्जन घायल

Wed Mar 27 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ग्वालियर। दर्शन कर वापस घर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई और करीब एक दर्जन के लगभग यात्री घायल हो गए। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र […]

You May Like

मनोरंजन