इंदौर. नगर निगम ने इस साल बजट में विभिन्न करों में दर वृद्धि की है. कर वृद्धि से निगम को 125 करोड़ की आय ज्यादा होने का अनुमान है.
30 जुलाई को नगर निगम ने अपना सामान बजट पेश किया था। बजट में संपत्तिकर में 3 रुपए से लेकर 7 रुपए प्रति वर्गफुट और जलकर में 2 सौ की जगह 3 सौ रुपए प्रति माह कर दिया। जलकर सौ रुपए प्रति माह बढ़ा दिया गया। साथ ही दुकानदारों और शो रूम के होर्डिंग्स पर केंद्र और राज्य शासन द्वारा लागू नियमों के अनुसार करवाई कर राजस्व वसूली की जाएगी।
नगर निगम को सम्पत्ति कर बढ़ाने से शहर के 6.20 खाताधारकों से 75 से 85 करोड़ , जलकर से 30 करोड़ और होर्डिंग्स से भी करीब 30 से 35 करोड़ रूपए राजस्व आय होने का अनुमान है। इस प्रकार निगम को इस साल कर वृद्धि से अपनी आय में 125 से 135 करोड़ आय ज्यादा होने का अनुमान है.