घोड़े को बचाने के चक्कर में पलटी बस, दो यात्रियों को हाथ पैर में चोट आई, नीमच-झालावाड़ मार्ग पर हुआ हादसा

नीमच। जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नीमच-झालावाड़ मार्ग पर शनिवार सुबह 11:15 बजे बुज और बैसला गांव के बीच एक सडक़ हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार जय श्री बस खाई में पलटी खा गई।

दरअसल, बस के सामने अचानक से एक घोड़ा आ गया था। जिसे बचाने के चक्कर में यह बस पलटी खा गई। बस नीमच से राजस्थान के भवानी मंडी जा रही थी। बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। इस हादसे में करीब 5 से 6 लोगों को चोट आई है।

वहीं सडक़ दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आसपास के ग्रामीण भी तत्काल बस के पास पहुंचे और शीशे फोड़ कर यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से रामपुरा के शासकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां घायलों का इलाज हो रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे में एक दो यात्रियों को हाथ पैर में ही गंभीर चोट आई है। बाकी यात्रियों को हल्की फुल्की चोट आई है।

Next Post

किशोर कुमार की जन्मस्मृति में यह शाम मस्तानी पर गूंजेंगे सुर

Sat Aug 3 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 03 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की जन्मस्मृति के अवसर पर 4 अगस्त को ”ये शाम मस्तानी” कार्यक्रम का आयोजन होगा। आधिकारिक जानकारी के […]

You May Like

मनोरंजन