चांदी का आयात शुल्क मूल्य 203 डॉलर घटा

नयी दिल्ली, 27 नवंबर (वार्ता) सरकार ने चांदी के आयात शुल्क मूल्य में 203 डॉलर प्रति किलोग्राम की भारी कटौती की है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, चांदी का आयात शुल्क मूल्य शु्क्रवार से 1,293 डॉलर प्रति किलोग्राम तय किया गया है। इससे पहले 20 नवंबर को इसे घटाकर 1,496 डॉलर प्रति किलोग्राम किया गया था। इस प्रकार इसमें 13.6 प्रतिशत (203 डॉलर) की भारी कटौती की गई है।

आयात शुल्क मूल्य वह कीमत है जिसे मानक मानते हुए सरकार सोने-चांदी पर आयात शुल्क लगाती है। ऐसा इसलिए किया जाता है कि इन दोनों कीमती धातुओं की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार बदलती रहती है और आयात शुल्क लगाने के लिए कोई एक मानक तय करना जरूरी हो जाता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले एक सप्ताह में चांदी की कीमतों में रही तेज गिरावट के मद्देनजर यह बदलाव किया गया है। इससे पहले 24 नवंबर को सोने का आयात शुल्क मूल्य में 96 डॉलर की कटौती कर 1,149 डॉलर प्रति दस ग्राम किया गया था।

.....

Next Post

राकांपा (एसपी) ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए जारी किया व्हिप

Fri Nov 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) ने 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलने वाले लोकसभा की आगामी विशेष बैठक के दौरान सदन में अपने सभी सदस्यों की अनिवार्य हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को ‘तीन-लाइन व्हिप’ जारी किया। पार्टी के मुख्य सचेतक और महाराष्ट्र के […]

You May Like