एफपीआई की लिवाली से डॉलर की तुलना में रुपया 65 पैसे मजबूत

मुंबई, 25 नवंबर (वार्ता) विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) के लिवाल बने रहने से बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 65 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 92.20 रुपये का बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 23 पैसे टूटकर 92.85 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये की तेजी की सबसे बड़ी वजह नवंबर में एफपीआई की ओर से भारतीय पूंजी बाजार में की गई लिवाली है। आज भी उन्होंने 1.06 अरब डॉलर का शुद्ध निवेश किया। इस महीने अबतक उनका शुद्ध निवेश 14.98 अरब डॉलर रहा है। शुद्ध निवेश बाजार में लगाई गई पूंजी और निकाली गई पूंजी का अंतर है।

रुपया 20 पैसे की मजबूती के साथ खुला और पूरे दिन हरे निशान में रहा। यह नीचे 92.78 रुपये और ऊपर 92.16 रुपये प्रति डॉलर तक गया और अंत में 92.20 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा 1.5 प्रतिशत चढ़कर 92.8 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक आज 0.2 प्रतिशत मजबूत हुआ। इन दोनों कारकों से रुपये पर दबाव रहा और उसकी गिरावट सीमित रही।

 

 

Next Post

बुमराह टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंचे, रबाडा छठे नंबर पर आए

Wed Nov 25 , 2026
दुबई, 25 नवंबर (वार्ता) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ ड्रॉ रहे पहले टेस्ट मैच में कुल पांच विकेट लेने के बाद, भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी पुरुष टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में तीन स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वह इंग्लैंड के ओली […]

You May Like