राजस्व वसूली शिविरों में 21 लाख रुपये वसूले, 6 नल कनेक्शन काटे

छिंदवाड़ा। नगर निगम की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने, करदाताओं को उनके वार्ड के नजदीक ही कर जमा करने की सहज सुविधा उपलब्ध कराने तथा शहर में अनधिकृत गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त सीपी राय के मार्गदर्शन में विभिन्न वार्डों में विशेष राजस्व वसूली शिविरों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से निगम प्रशासन न केवल राजस्व संग्रहण को नई गति दे रहा है, बल्कि नागरिकों को समय पर कर अदा कर संभावित वैधानिक एवं दंडात्मक कार्रवाइयों से बचने का अवसर भी प्रदान कर रहा है। बुधवार को आयोजित शिविरों में नागरिकों का सकारात्मक रुझान देखने को मिला और निगम के अमले द्वारा संपत्ति कर एवं जल कर के रूप में कुल 21 लाख रुपये की वसूली की गई, जिसमें 17 लाख रुपये संपत्ति कर और 4 लाख रुपये जल कर शामिल हैं। राजस्व संग्रहण के साथ-साथ सख्ती बरतते हुए बकाया बिलों का भुगतान न करने तथा नियमों का उल्लंघन करने पर विभिन्न वार्डों में कुल 6 नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्रवाई भी की गई।

इन स्थानों में लगेंगे शिविर ०००००

राजस्व वसूली अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की कड़ी में आगामी गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को भी शहर के विभिन्न वार्डों में शिविर लगाए जाएंगे। जारी आदेश के अनुसार वार्ड क्रमांक 5 का वसूली शिविर नया सेल टैक्स ऑफिस के सामने स्थित शिवनगर कॉलोनी में, वार्ड क्रमांक 11 का शिविर स्कंद माता मंदिर के पास, वार्ड क्रमांक 17 का शिविर शनिचरा पानी टंकी में तथा वार्ड क्रमांक 23 का शिविर शारदा चौक में आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 29 का शिविर छापाखाना में पुराने साहू ज्वेलर्स के पास, वार्ड क्रमांक 35 का शिविर इमलीखेड़ा में, वार्ड क्रमांक 41 का शिविर पंचशील कॉलोनी में एवं वार्ड क्रमांक 47 का शिविर गोधूलि वृद्धाश्रम में आयोजित किया जाएगा है।

Next Post

अनियंत्रित बोलेरो मकान में घुसी, दीवार क्षतिग्रस्त; बाल-बाल बचा परिवार

Wed Nov 25 , 2026
छिंदवाड़ा। परासिया क्षेत्र के झुरेमाल में देर रात तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और बोलेरो उसमें फंसकर रुक गई। हादसे के वक्त घर में वेकोली कर्मचारी रवि साहनी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ […]

You May Like