सीएम डॉ यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की सौजन्य भेंट

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश से संबंधित विभिन्न लंबित वित्तीय विषयों, प्रदेश की विकासात्मक प्राथमिकताओं तथा राज्य के आर्थिक हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें प्रदेश के समग्र विकास, वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों से भी अवगत करवाया।

Next Post

वानर राज को दी सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई

Wed Nov 25 , 2026
सोयतकलां, इंदौर-कोटा राजमार्ग पर ग्राम सालियाखेड़ी में बुधवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से वानर राज की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे. उन्होंने श्रद्धा और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गांव में वानर राज की शव यात्रा निकाली. शव यात्रा में सर्व […]

You May Like