आचार्य प्रहलाद शर्मा का दीक्षा पट्टाभिषेक संपन्न, प्रणवाचार्य परमहंस महाराज के नाम से हुआ नवीन नामकरण

मंदसौर। श्री पंचमहाभूत परमहंस अखाड़ा के तत्वावधान में शिवना नदी तट स्थित मिर्जापुर बांध क्षेत्र में श्री रुद्रमहावीर मंदिर के आचार्य पंडित प्रहलाद शर्मा का दीक्षा पट्टाभिषेक समारोह श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। श्री श्री 1008 अनंत विभूषित आचार्य महामंडलेश्वर ब्रह्माचार्य परमहंस महाराज की विशेष आतिथ्य एवं चेतन्य आश्रम मेनपुरिया के महंत श्रीमणि महेशजी चेतन्य महाराज तथा अष्टमुखी भगवान श्री पशपुतिनाथ धार्मिक एवं सामाजिक सेवा संस्थान के भागवताचार्य पं.श्रीकृष्ण वल्लभ शास्त्री मालवा स्वामी धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।

समारोह के दौरान शिवना नदी तट मिर्जापुर बांध पर क्षौरकर्म, प्रायश्चित, दशविध विशेष पूजन एवं स्नान सहित वैदिक विधि-विधान से संपन्न हुए। अभिजीत मुहूर्त में पंच परमेश्वर की उपस्थिति में दीक्षा पट्टाभिषेक चादर विधी किया गया तथा महामंडलेश्वर पदवी का प्रमाणपत्र प्रदान कर नवीन नामकरण प्रणवाचार्य परमहंस महाराज के रूप में किया गया। इस अवसर पर परिवार, कुटुंब, रिश्तेदार, क्षेत्र के ग्रामीणजन, युवा मित्र, धार्मिक-सामाजिक कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में श्री रुद्रमहावीर सेना, रामकृष्ण भक्त मंडल, वैदिक सनातन धर्म प्रचारक एवं महर्षि गर्ग जनचेतना मंच के सदस्यों की सहभागिता रही। आयोजन के अंतर्गत वृक्षारोपण, महाआरती, अन्नकूट प्रसाद एवं सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया। धर्मलाभ के उद्देश्य से भगवान पशुपतिनाथ पूजन-अर्चन, नालछामाता दर्शन, तीन छत्री बालाजी दर्शन एवं गोमाता को गुड़ खिलाने की परंपरा निभाई गई। शनिमंदिर में दर्शन एवं दीपदान भी किया गया।

आचार्य महामंडलेश्वर ब्रह्मचारी परमहंसजी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म, वैदिक ज्ञान और संस्कृति का अनूठा संगम है, जिसका संरक्षण एवं प्रचार प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है। वैदिक संस्कार सात पीढ़ियों के उद्धार का माध्यम बनते हैं। सभी को धर्माचरण, न्याय, सत्य, तप एवं साधना के मार्ग पर चलना चाहिए। वहीं श्री महेशमणि चेतन्य महाराज ने कहा कि सनातन धर्म, त्याग, तपस्या एवं धर्मरक्षा का मार्ग कठिन है, लेकिन संयम और साधना से सिद्धि प्राप्त होती है।

कार्यक्रम में मालवा स्वामी कृष्णवल्लभ शास्त्री, तीन छत्री बालाजी के महाराजजी, डॉ. श्वेता शर्मा, संदीप शर्मा शास्त्री, पवन शर्मा, ललिता शर्मा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। व्यक्तित्व उद्बोधन करुणालाल शर्मा एवं श्यामलाल पाटीदार द्वारा दिया गया। आयोजन में मनीष ग्वाला, अर्जुन कहार, अर्जुन राठौर, दिनेश प्रजापति, हरिश ग्वाला, कान्हा प्रजापति, दीपक प्रजापति, पीयूष बंजारा, जुहार नायक, समीर भाई, विशाल बंजारा, कैलाश शर्मा, अर्जुन शर्मा, दशरथ शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, पीयूष शर्मा सहित अन्य सहयोगियों का योगदान रहा।

Next Post

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सीतामऊ तथा सुवासरा में नवनिर्मित 50 बिस्तरीय अस्पताल भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया

Wed Nov 25 , 2026
मंदसौर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंदसौर जिले के सीतामऊ तथा सुवासरा में नवनिर्मित 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल भवनो का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय […]

You May Like