उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सीतामऊ तथा सुवासरा में नवनिर्मित 50 बिस्तरीय अस्पताल भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया

मंदसौर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंदसौर जिले के सीतामऊ तथा सुवासरा में नवनिर्मित 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल भवनो का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया।

इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, सुवासरा विधायक श्री हरदीप सिंह डंग, नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला, एसडीएम श्रीमती शिवानी गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

50 बिस्तरीय अस्पताल की सौगात से सुवासरा तथा सीतामऊ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। यह क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Next Post

ठंड में बदला बाजार का मिजाज, मौसमी फलों की आई बहार

Wed Nov 25 , 2026
सीधी। सर्द हवाओं ने दस्तक दी तो बाजार का नजारा भी बदल गया। गर्मी के आम व लीची अब विदा ले चुके हैं उनकी जगह अब ग्रामीण क्षेत्रों से आए सीताफल व मिठास लिए अमरुद ने ले ली है। बाजार में सीताफल की सुगंध और अमरुद की हरियाली ग्राहकों को […]

You May Like

मनोरंजन