दो घंटे तक नहीं मिली 108 की सुविधा, प्रसूता की मौत

दमोह। तेंदूखेड़ा के बम्होरी ग्राम की एक गर्भवती महिला की समय पर 108 एम्बुलेंस न मिलने से मौत हो गई। परिजनों ने तेजगढ़ और तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार मृतका पति राजेंद्र गोंड उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बम्होरी, तेंदूखेड़ा एक सप्ताह पूर्व अपने मायके तेजगढ़ गई थी। वहां उसे प्रसव पीड़ा होने पर परिजन तेजगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। महिला की हालत गंभीर होने पर नर्स ने उसे तेंदूखेड़ा रेफर कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि रेफर के बाद 108 को फोन पर जानकारी दी गई, लेकिन दो घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी एम्बुलेंस नहीं पहुंची। मजबूरी में परिजन निजी वाहन से महिला को तेंदूखेड़ा लेकर आए, लेकिन देर हो जाने के कारण प्रसूता की मौत हो गई।

दो बार पहले हो चुका था गर्भपात

परिजनों ने बताया कि इससे पहले महिला के दो बार गर्भपात हो चुका था। अब लापरवाही के चलते उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि शासन की सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों और गरीबों को मिलने की बात बेईमानी लगती है, जब समय पर एम्बुलेंस तक नहीं मिलती।

वहीं तेजगढ़ स्वास्थ्य केंद्र के साथ तेंदूखेड़ा में भी 108 की सुविधा है, पर वाहन न मिलने से परिजनों में आक्रोश है। दुखद घटना की शिकार हुई महिला की उम्र मात्र 23 वर्ष के करीब थी।

पुलिस ने शव का पंचनामा नायब तहसीलदार चंद्रशेखर की मौजूदगी में कराकर मृतका के शव को परिजनों के सुपुर्द कर मर्ग कायम कर जांच में लिया है।इनका कहना है

मृतका के शव के पोस्टमार्टम के बाद जो जानकारी आएगी, उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी। वहीं 108 की जानकारी ली जाएगी कि वह उस समय कहां थी, अगर कहीं नहीं गई होगी तो 108 के चालक सहित संबंधितों पर कार्यवाही की जाएगी।सी.जी. गोस्वामी, एसडीएम तेंदूखेड़ा, दमोह

.....

Next Post

सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिया, गठबंधन पर जल्द सहमति के आसार

Tue Nov 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर मंगलवार को दूसरे दौर की बातचीत हुई। दोनों दलों के नेताओं ने बैठक के बाद कहा कि आज की बैठक भी कल की तरह सकारात्मक […]

You May Like