
ग्रेटर नोएडा। जेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत दयानतपुर गांव में बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।घर में रखे गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद हुए हादसे में पिता-पुत्र की झुलसकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान वीरपाल सिंह (55) और उनके बेटे अभिषेक (22) के रूप में हुई है। हादसे में एक छोटा बच्चा भी घायल हो गया।परिवार में दो दिसंबर को बेटी की शादी होनी थी। पिता और पुत्र शादी की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन हादसे ने खुशियों वाले घर में मातम पसरा दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।
*शादी की तैयारियों बीच हुआ दर्दनाक हादसा*
परिवार के लिए आने वाले दिन बेहद खास होने वाले थे बेटी की शादी को लेकर घर में उत्साह और तैयारी का माहौल था। वीरपाल सिंह अपने बेटे अभिषेक के साथ शादी की व्यवस्था में लगे हुए थे परिवार को उम्मीद थी कि कुछ ही दिनों बाद घर में शहनाइयां गूंजेंगीं और बेटी की विदाई होगी लेकिन उससे पहले ही हादसे ने परिवार के दो सदस्यों की जान ले ली गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद हुए हादसे में वीरपाल सिंह और अभिषेक गंभीर रूप से सूरज गए दोनों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है हादसे में एक छोटा बच्चा भी घायल बताए जा रहा है।
*गांव में पसरा मातम शादी वाले घर में छाया सन्नाटा*
जिस घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी वहा अब मातम पसरा हुआ है। पिता और भाई को खोने से परिवार सदमे में है गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध है की शादी को लेकर परिवार और रिश्तेदार खुशियां मनाने की तैयारी कर रहे थे उसी घर में अब तो म्यूट का दुख छाया हुआ है फिलहाल पुलिस ने मृतकों के सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घर में लगे सिलेंडर से जिस वक्त यह हादसा हुआ है उसकी जानकारी ली जा रही है।
