खेत में बिछे करंट से फिर हुई इंसानी मौत,गाय समेत कई मवेशियों के भी मौत की खबर

उमरिया। खेतों में फसल की सुरक्षा के नाम पर बिछाया जा रहा करंट का जाल अब इंसानों और बेजुबान जानवरों की जान का दुश्मन बनता जा रहा है।कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम भरौला में खेत में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आने से स्थानीय निवासी रामफल पिता चमरू यादव (50 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में एक गाय सहित अन्य पालतू मवेशियों के भी करंट की चपेट में आकर दम तोड़ने की खबर है। घटना स्थल हाईवे और उमरिया सड़क मार्ग के नजदीक बताया जा रहा है,खेतों की रखवाली के लिए इस तरह खुले तारों में करंट प्रवाहित करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है,इसकी भयावह तस्वीर भरौला की इस घटना ने एक बार फिर सामने ला दी है।गौरतलब है कि जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए खेतों की मेड़ और बाड़ियों में करंट प्रवाहित करने की घटनाएं पहले भी कई जानलेवा हादसों का कारण बन चुकी हैं। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।

Next Post

अवैध रेत-शराब कारोबार पर लगाएं प्रभावी अंकुश : एसपी

Mon Nov 23 , 2026
सीधी। जिले में कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने शुक्रवार को भुइमाड़ थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने अवैध रेत उत्खनन, शराब तस्करी, जुआ-सट्टा और नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निरंतर वैधानिक कार्रवाई करने के सख्त निर्देश […]

You May Like