अवैध रेत-शराब कारोबार पर लगाएं प्रभावी अंकुश : एसपी

सीधी। जिले में कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने शुक्रवार को भुइमाड़ थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने अवैध रेत उत्खनन, शराब तस्करी, जुआ-सट्टा और नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निरंतर वैधानिक कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने 1 नवंबर 2025 से 30 अक्टूबर 2026 तक के अपराध, मर्ग, वारंट और ड्यूटी रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की बारीकी से जांच की। साथ ही मालखाने और शस्त्रागार में उपलब्ध शस्त्रों व कारतूसों का भौतिक सत्यापन कर उनके सुरक्षित रखरखाव की हिदायत दी।

एसपी ने सक्रिय अपराधियों व संदिग्धों पर पैनी नजर रखने के लिए मुखबिर तंत्र मजबूत करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि लंबित अपराधों, शिकायतों और स्थायी वारंटों की तामीली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा रात्रि गश्त बढ़ाने और फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखते हुए त्वरित न्याय दिलाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के अंत में उन्होंने पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

Next Post

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Mon Nov 23 , 2026
छिंदवाड़ा। कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम छावड़ी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर कुल्हाड़ी और लोहे के पाइप से जानलेवा हमला करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी […]

You May Like