नगर में चल रहे विकास कार्यों से संगठन को अवगत कराया 

बागली। बागली नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं नगर परिषद अध्यक्ष महासघं के प्रदेश अध्यक्ष कमल यादव ने अल्प प्रवास के दौरान भोपाल जाकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से उनके कक्ष में जाकर बागली क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के विषय में चर्चा की साथ ही संगठन की दृष्टि से जानकारी दी गई की बागली विधानसभा क्षेत्र हमेशा से भारतीय जनता पार्टी का पक्षधर रहा है यहां आज भी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की लंबी लिस्ट है संगठन और सत्ता में तालमेल बना रहे इस विषय पर भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल एवं नगर परिषद अध्यक्ष महा सघं अध्यक्ष यादव की चर्चा हुई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने पूरा आश्वासन दिया कि बागली विधानसभा के साथ हमेशा संगठन और सरकार दोनों है वहां विकास कार्यों में कोई भी कमी नहीं रखी जाएगी इस महत्वपूर्ण मुलाकात में बागली से पार्षद अमित धूलिए साथरहे

Next Post

डिजायर कार से 343 लीटर अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Mon Nov 23 , 2026
आलीराजपुर। जिले में अवैध शराब के क्रय-विक्रय एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कठ्ठीवाड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक डिजायर कार से 343.2 लीटर अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया […]

You May Like