बालाघाट में पिता को बेटे ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, बहन को हिस्सा देने से था नाराज

बालाघाट में जमीन और संपत्ति के लालच में एक बेटे पर अपने 80 वर्षीय पिता की पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया । पिता ने बेटी को जमीन दी थी, जिससे नाराज छोटे बेटे अनिल खोबरागड़े ने उनकी हत्या कर दी।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक बेटे ने अपने पिता को ऐसी मौत दी, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए । महज जमीन में हिस्सा कम होने की नाराजगी और संपत्ति के लालच में बेटे ने रिश्तों की सारी मर्यादाएं तार-तार कर दीं । आरोप है कि उसने अपने 80 वर्षीय पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया । बुजुर्ग चलने-फिरने में असमर्थ थे. आग की लपटों से बचने का उन्हें मौका तक नहीं मिला ।
ये मामला लांजी थाना क्षेत्र के ग्राम सोगलपुर का है, जहां 14 नवंबर को कमरे से बुजुर्ग का अधजला शव मिला था । पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक के छोटे बेटे को गिरफ्तार किया है । मृतक की पहचान डूडेश्वर पिता टीकाराम खोबरागड़े के रूप में हुई है ।
लांजी एसडीओपी दीपक तोमर के मुताबिक, डूडेश्वर का अपने छोटे बेटे अनिल खोबरागड़े से लंबे समय से विवाद चल रहा था । अनिल पिता से बातचीत तक नहीं करता था ।

पिता ने बहन को दे दी थी जमीन
आरोपी अपनी पत्नी और बड़ी बहन अनुसुईया वाघमारे को भी पिता को खाना देने से मना करता था । विवाद की वजह जमीन बताई जा रही है ।दरअसल, डूडेश्वर ने अपनी बेटी अनुसुईया को घर के बगल की जमीन दे दी थी । पति से विवाद के बाद बेटी मायके आकर उसी जमीन पर मकान बनाकर रहने लगी थी । पिता का यह फैसला अनिल को पसंद नहीं था । उसे लगता था कि बहन को जमीन देने से संपत्ति में उसका हिस्सा कम हो गया है।
दरअसल, डूडेश्वर ने अपनी बेटी अनुसुईया को घर के बगल की जमीन दे दी थी । पति से विवाद के बाद बेटी मायके आकर उसी जमीन पर मकान बनाकर रहने लगी थी । पिता का यह फैसला अनिल को पसंद नहीं था । उसे लगता था कि बहन को जमीन देने से संपत्ति में उसका हिस्सा कम हो गया है ।

पिता पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी
पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर की रात अनिल ने पिता के कमरे में जाकर उन पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी , इसके बाद कमरे का दरवाजा बंद कर दिया । अगली सुबह जब उसने बहन को पिता को खाना देने जाते देखा तो बाइक से फरार हो गया । पुलिस ने परिजनों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
एसडीओपी के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने पिता को जलाने की बात स्वीकार की है। जमीन और संपत्ति के लालच में एक बेटे द्वारा अपने ही बुजुर्ग पिता की हत्या किए जाने की इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Next Post

फोन हैंग, फर्जी लिंक भेजकर उड़ाए 2.31 लाख

Mon Nov 23 , 2026
जबलपुर। साइबर ठगों ने छात्र और व्यापारी को शिकार बना फोन हैंग कर फर्जी लिंक भेजकर बैंक खातों से कुल 2 लाख 31 हजार 888 रुपये उड़ा लिए। माढ़ोताल पुलिस ने बताया ग्रीनसिटी निवासी छात्र इंद्रकुमार गवले (26) के व्हाट्सएप पर 20 नवंबर को प्रधानमंत्री योजना न्यू लिस्ट की फर्जी […]

You May Like