रविवार शाम पैदल नर्मदा परिक्रमा कर रहे 300 से अधिक परिक्रमावासी ओंकारेश्वर पहुंचे। इस अवसर पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित ॐकार प्रसादालय में सभी परिक्रमावासियों के लिए निःशुल्क खिचड़ी प्रसादी की व्यवस्था की गई। भोजन ग्रहण करने के बाद परिक्रमावासियों ने ट्रस्ट की सेवा पहल की सराहना की।
प्रबंध ट्रस्टी श्री राजा राव पुष्पेंद्र सिंह एवं पुनासा एसडीएम तथा मंदिर ट्रस्ट के सीईओ श्री पंकज वर्मा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सुविधा, भोजन प्रसादी, सुगम दर्शन और जरूरतमंदों को उपचार सहायता सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। मंदिर ट्रस्ट ओंकारेश्वर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सेवा, सहयोग और अतिथि सत्कार की परंपरा को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
