यूपी पुलिस झंडा दिवस: डीजीपी राजीव कृष्ण ने लगाया पुलिस कलर, सीएम योगी ने दी बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस झंडा दिवस हर साल 23 नवंबर को मनाया जाता है। इस बार लखनऊ में पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पुलिस कलर लगाया। यह दिन पुलिस बल की सेवा, अनुशासन और समर्पण की परंपरा का प्रतीक है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कर्तव्यपरायणता, अदम्य साहस और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक पुलिस झंडा दिवस हमारी गौरवशाली परंपरा, अनुशासन, त्याग और बलिदान के संकल्प का स्मरण कराता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस ध्वज कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस, अनुशासन और जनसेवा के अटूट संकल्प का गौरवशाली प्रतीक है। उन्होंने प्रदेश के सभी कर्मठ और अनुशासित पुलिसकर्मियों तथा उनके परिजनों को बधाई दी।इस अवसर पर प्रदेश की कई पुलिस लाइनों में ध्वजारोहण और संदेश वाचन जैसे कार्यक्रम आयोजित हुए।

Next Post

बेमौसम बारिश से बरका की डगर कठिन

Mon Nov 23 , 2026
सरई : जनपद पंचायत क्षेत्र देवसर के तहसील सरई के अंतर्गत ग्राम बरका क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं मिट्टी खोदकर डालने से उत्पन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक से सड़क को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के किनारे गड्ढे खोदकर […]

You May Like