जल संरक्षण का संदेश लेकर रामौआ डेम पहुंचे विद्यार्थी

ग्वालियर। जल संरक्षण एवं जल स्रोतों की स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम ग्वालियर द्वारा निरंतर जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में छात्र-छात्राओं ने नगर निगम ग्वालियर की टीम के साथ रामौआ डेम पर पहुंचकर श्रमदान किया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने और जल संरक्षण के महत्व को समझते हुए श्रमदान में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। उन्होंने स्वच्छ जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश देते हुए आमजन को भी जल के महत्व के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

अभियान के दौरान नगर निगम ग्वालियर की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं वाटर वूमेन श्रीमती सावित्री श्रीवास्तव, नगर निगम के कार्यपालन यंत्री शिशिर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारी व वालंटियर उपस्थित रहे।

इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी एवं स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है। नगर निगम की इस गतिविधि के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जल संरक्षण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। आज किया गया छोटा-सा प्रयास भी आने वाली पीढ़ियों के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Next Post

चोरहटा रानी तालाब मंदिर परिसर में लगे पीपल के पेड़ उखाड़े गए

Sun Nov 22 , 2026
रीवा, शहर के चोरहटा स्थित रानी तालाब की मेड़ में पीपल एवं फलदार वृक्ष लगाये गये थे. जिसमें से 12 पीपल के पौधों को जेड़ से जाली सहित तोड़ दिया गया. जिसकी शिकायत चोरहटा थाने में की गई है. वार्ड क्रमांक 4 चोरहटा के रानी तालाब स्थित मडफ़ेश्वर महादेव मंदिर […]

You May Like