
रीवा, शहर के चोरहटा स्थित रानी तालाब की मेड़ में पीपल एवं फलदार वृक्ष लगाये गये थे. जिसमें से 12 पीपल के पौधों को जेड़ से जाली सहित तोड़ दिया गया. जिसकी शिकायत चोरहटा थाने में की गई है.
वार्ड क्रमांक 4 चोरहटा के रानी तालाब स्थित मडफ़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर के मेड़ में 108 पीपल के वृक्ष वर्ष 2016 में लगाये गये थे. इसी तरह फलदार वृक्ष भी रोपे गये थे. 21 नवम्बर को आसमाजिक तत्वों ने 12 पीपल के पौधों को सुरक्षा जाली सहित जड़ से तोड़ दिया. ग्रीन एनवायरनमेंट सोसाइटी द्वारा यह पौधे लगाये गये थे. सोसाइटी का कहना है कि वर्ष 2016 से लगाए गए 108 पीपल और फलदार वृक्षों में से 21 नवंबर को 12 पीपल के पौधों को सुरक्षा जालियों सहित जड़ से तोड़ दिया गया.संस्था के अनुसार ऐतिहासिक सरोवर और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए 2016 से लगातार पौधरोपण किया जा रहा था. सरोवर से पानी ढोकर सिंचाई की गई, अपने संसाधनों से बोरिंग भी कराई गई. सभी पेड़ बड़े हो रहे थे और तालाब की सुंदरता के साथ मंदिर परिसर हरा भरा लग रहा था. लेकिन आसमाजिक तत्वों ने दर्जन भर पेड़ उखाड़ दिये. अभी हाल ही में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला निरीक्षण करने पहुंचे थे और सौन्दर्यीकरण की बात कही थी.
